सुखाड़ क्षेत्र घोषित हो जामताड़ा

Published at :07 Aug 2013 1:52 AM (IST)
विज्ञापन
सुखाड़ क्षेत्र घोषित हो जामताड़ा

जामताड़ा : भाजपा किसान मोरचा द्वारा अनुमंडल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. इसका नेतृत्व किसान मोरचा के जिला अध्यक्ष विष्णु मंडल ने किया. धरना प्रदर्शन के बाद 11 सूत्री मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा गया. मौके पर नाला विधायक सत्यानंद झा ने कहा कि किसानों की मांग जायज है. सरकार किसानों […]

विज्ञापन

जामताड़ा : भाजपा किसान मोरचा द्वारा अनुमंडल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. इसका नेतृत्व किसान मोरचा के जिला अध्यक्ष विष्णु मंडल ने किया. धरना प्रदर्शन के बाद 11 सूत्री मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा गया.

मौके पर नाला विधायक सत्यानंद झा ने कहा कि किसानों की मांग जायज है. सरकार किसानों की मांग नहीं मानती है, तो किसान मोरचा द्वारा आमरण अनशन भी किया जायेगा.

मौके पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र मंडल ने कहा कि झारखंड में बारिश नहीं होने के कारण सुखे की स्थिति है. सरकार किसानों के बारे में नहीं सोच रही है. ऐसी सरकार से राज्य की जनता का भला नहीं हो सकता है. धरना के बाद भी सरकार यदि अनदेखी करती है, तो भाजपा सड़क से सदन तक जाम करेगी.

मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश राय ने कहा कि वर्तमान सरकार राज्य हित की बात सोचती तो, धरना प्रदर्शन की जरूरत ही नहीं पड़ती. किसान मोरचा के जिला अध्यक्ष विष्णु मंडल ने कहा कि भाजपा ने हमेशा से किसानों के हित की चिंता की.

मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य संतन मिश्र, प्रो मुरारी भूषण सिंह, सोमनाथ सिंह, मोहन शर्मा, मदन महतो, कृष्ण चंद्र महतो, श्याम सुंदर, सूर्य देव महतो, अजरुन सोरेन, बेबी सरकार, तरुण कुमार गुप्ता, सुभाष यादव आदि.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola