उपायुक्त तक नहीं पहुंची आवास घोटाले की जांच रिपोर्ट

Published at :14 Feb 2015 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
उपायुक्त तक नहीं पहुंची आवास घोटाले की जांच रिपोर्ट

प्रतिनिधि, मिहिजामनगर पंचायत क्षेत्र में किये आइएचएसडीपी गड़बड़झाले की जांच रिपोर्ट अबतक उपायुक्त जामताड़ा को नहीं सौंपी गयी है. हालांकि जांच टीम की मानें तो जांच पूरी कर ली गयी है. लेकिन अब तक जांच रिपोर्ट सामने नहीं आने से कई तरह के सवाल लोगों के जेहन में खड़े हो रहे हैंै. मामले को लेकर […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मिहिजामनगर पंचायत क्षेत्र में किये आइएचएसडीपी गड़बड़झाले की जांच रिपोर्ट अबतक उपायुक्त जामताड़ा को नहीं सौंपी गयी है. हालांकि जांच टीम की मानें तो जांच पूरी कर ली गयी है. लेकिन अब तक जांच रिपोर्ट सामने नहीं आने से कई तरह के सवाल लोगों के जेहन में खड़े हो रहे हैंै. मामले को लेकर उपायुक्त जामताड़ा शशि रंजन प्रसाद सिंह का कहना है कि जांच पूरी कर ली गयी है, लेकिन रिपोर्ट नही आयी है. जल्द ही रिपोर्ट आ जायेगी जिसके बाद कानूनी कार्रवाई शुरू की जायेगी. गौरतलब है कि केंद्र की आइएचएसडीपी योजना वित्तीय वर्ष 2009-10 में 27 करोड़ रुपए की राशि के साथ लागू की गयी. 1351 परिवार और स्लम इलाकों को इसका लाभ मिलना था. 21 करोड़ रुपये आवास निर्माण में खर्च किये जाने थे. जबकि छह करोड़ रुपये स्लम इलाकों में शौचालय, खेलकूद का मैदान, सराय, पार्क, नाली, सफाई, सड़क, बिजली आदि विकास मूलक व्यवस्थाओं में खर्च किये जाने थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola