पुलिस ने पांच युवक हिरासत में लिया

जामताड़ा नगर : राजबाड़ी मुहल्ला में बीते दिनों हनुमान जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किये जाने के मामले में पुलिस ने सोमवार को पांच युवकों को हिरासत में लिया है. थाना प्रभारी बीडी चौधरी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न मुहल्ले एवं बस स्टैंड के पास छापामारी कर पुलिस ने कुल पांच लोगों को हिरासत […]
जामताड़ा नगर : राजबाड़ी मुहल्ला में बीते दिनों हनुमान जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किये जाने के मामले में पुलिस ने सोमवार को पांच युवकों को हिरासत में लिया है. थाना प्रभारी बीडी चौधरी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न मुहल्ले एवं बस स्टैंड के पास छापामारी कर पुलिस ने कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया.
थाना प्रभारी ने बताया कि इन युवकों को शक के आधार पर पूछताछ के लिये हिरासत में लिया गया है. दोषी होने पर जेल भेजा जायेगा. छापामारी में एएसआइ बिंदेश्वरी प्रसाद एवं टाईगर मोबाइल के जवान मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










