43 हजार कांवरियों ने किया जलार्पण

Published at :05 Aug 2013 3:43 AM (IST)
विज्ञापन
43 हजार कांवरियों ने किया जलार्पण

बासुकिनाथ : विश्व प्रसिद्ध मास व्यापी श्रावणी मेले के 13 वें दिन रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी. चार बजे भोर से ही मंदिर प्रांगण, शिवगंगा घाट व मेला परिसर कांवरिया से पटा रहा. मंदिर कार्यालय के अनुसार 43 हजार कांवरियों ने बाबा फौजदारीनाथ पर जलार्पण कर मंगलकामना की. मंदिर परिसर बाबा के जयकारे से […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : विश्व प्रसिद्ध मास व्यापी श्रावणी मेले के 13 वें दिन रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी. चार बजे भोर से ही मंदिर प्रांगण, शिवगंगा घाट मेला परिसर कांवरिया से पटा रहा. मंदिर कार्यालय के अनुसार 43 हजार कांवरियों ने बाबा फौजदारीनाथ पर जलार्पण कर मंगलकामना की. मंदिर परिसर बाबा के जयकारे से गूंजायमान रहा.

मंदिर प्रांगण में अधिकारियों ने कांवरियों की कतार को सुचारू रूप से गर्भगृह में प्रवेश कराया. कांवरियों की श्रद्धा भक्ति आस्था देखते ही बन रही थी. कांवरियों के भीड़ के नियंत्रण हेतु मंदिर प्रभारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार, अशोक कुमार झा, बीइइओ राजकुमार ठाकुर रंजन, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुरेश प्रसाद सहित अन्य अधिकारी लगे रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola