डोभा का पानी पीने को मजबूर

शिकारीपाड़ा : जामुगुड़िया पंचायत में पथराकाटा व नौपहाड़, के डंगालपाड़ा, मांझीटोला, पहाड़ियाटोला, नारायण टोला आदि के ग्रामीण पेयजल की किल्लत का सामना वर्षो से कर रही है. झारखंड बनने के बाद यहां के लोगों में पेयजल की समस्या के समाधान की आशा जगी थी, लेकिन 15 वर्ष बीतने के बाद भी पेयजल की समस्या जस […]
शिकारीपाड़ा : जामुगुड़िया पंचायत में पथराकाटा व नौपहाड़, के डंगालपाड़ा, मांझीटोला, पहाड़ियाटोला, नारायण टोला आदि के ग्रामीण पेयजल की किल्लत का सामना वर्षो से कर रही है. झारखंड बनने के बाद यहां के लोगों में पेयजल की समस्या के समाधान की आशा जगी थी, लेकिन 15 वर्ष बीतने के बाद भी पेयजल की समस्या जस की तस बनी हुई है.
आज भी यहां के ग्रामीणों को एक किमी की दूरी तय कर पेयजल लाना पड़ता है़ पथराकाटा व नौपहाड़ की आबादी लगभग 1200 की है़ पथराकाटा गांव में 5 में से 4 चापाकल खराब है़ वहीं एक चापाकल से पानी निकलता है लेकिन पानी पीने योग्य नहीं है़ ग्रामीणों के अनुसार एक चापाकल में अच्छा पानी निकलता था जो आज खराब है़ इसके लिए विभाग में आवेदन भी दिया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई़ पहाड़िया टोला में उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में एकमात्र चापाकल है जो कि खराब है़ रायटोला, गणोशटोला, नारायण टोला में चापाकल नहीं है़ ग्रामीण पेयजल के लिए कोल कुआं नामक झरना से पानी ले जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










