पलामू की बेटी अदित्री का अमेरिका में राइज एम्बेसडर में चयन

Updated:
विज्ञापन
Palamu News

Palamu News: पलामू जिले की बेटी अदित्री ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. अदित्री का चयन राइज एम्बेसडर कार्यक्रम के लिए हुआ है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

पलामू से चंद्रशेखर की रिपोर्ट

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले की प्रतिभाशाली बेटी अदित्री ने सात समंदर पार अंतरराष्ट्रीय मंच पर जिले और देश का मान बढ़ाया है. वर्तमान में अमेरिका के यूटा राज्य स्थित साल्ट लेक सिटी में रह रही मैत्री गोपाल तिवारी की बेटी अदित्री का चयन प्रतिष्ठित राइज एम्बेसडर कार्यक्रम के लिए हुआ है. 

दूसरों के लिए बनी प्रेरणा 

अदित्री की इस वैश्विक उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे पलामू क्षेत्र को गौरवान्वित किया है. अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर हासिल की गई उनकी यह सफलता आज की युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल बन गई है. 

समाज और गणमान्य लोगों ने दी बधाई 

इस गौरवपूर्ण मौके पर खुशी व्यक्त करते हुए अधिवक्ता एवं झारखंड हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य हृदयानंद मिश्र ने कहा कि अदित्री ने यह सिद्ध कर दिया है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास निरंतर किया जाए, तो सफलता की कोई सीमा नहीं होती. उनकी यह उपलब्धि हमारे पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने अदित्री के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे आगे भी इसी तरह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करती रहेंगी. लोगों ने उसकी सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि अदित्री की इस सफलता से पलामू की जमीनी प्रतिभाओं को वैश्विक पहचान मिली है, जो आने वाले समय में जिले के अन्य युवाओं के लिए भी सफलता के नए द्वार खोलेगी.

यह भी पढ़ें: राजनगर CHC में इलाज के नाम पर लापरवाही, टॉर्च की रोशनी में डिलीवरी, मां-बच्चे की मौत

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में गैंगवार की आहट: धातकीडीह के गामा होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, भाग रहे दो हमलावर गिरफ्तार

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola