क्या के.सी. वेणुगोपाल होंगे केरल के नये सीएम? इमरान प्रतापगढ़ी ने दिया इस सवाल का जवाब

Updated:
विज्ञापन
KC Venugopal

के.सी. वेणुगोपाल, इमरान प्रतापगढ़ी (गोल घेरे में)

Kerala New CM : केरल में सोमवार को वोटों की गिनती शुरू होते ही शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ साफ बढ़त बनाता दिख रहा है, जो एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक ही नजर आ रहा है. अब कांग्रेस किसे सीएम के पद पर बैठाएगी? जानें कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने क्या कहा.

विज्ञापन

Kerala New CM : इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि के.सी. वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला अभी तय नहीं है. उन्होंने बताया कि ऐसे फैसले कांग्रेस विधायक दल की बैठक में होते हैं. उनके मुताबिक, राहुल गांधी भी पहले साफ कर चुके हैं कि सीएम कौन बनेगा, इसका अंतिम फैसला पार्टी और विधायक दल की बैठक में ही लिया जाएगा. ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है और सभी की राय अहम होती है.

यूडीएफ चल रही है आगे

मतगणना के शुरुआती कुछ दौर के बाद संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) 140 विधानसभा सीट में से 100 पर आगे है. वहीं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) केवल 40 सीट पर बढ़त बनाए हुए है. खबरों के अनुसार, बीजेपी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) केवल एक सीट पर आगे है. यदि वाम मोर्चा केरल में हारता है, तो उसके पास देश का कोई भी ऐसा राज्य नहीं बचेगा, जहां वह सत्ता में हो.

कम से कम 12 मंत्री अपनी-अपनी सीट पर पीछे

रुझानों में सत्तारूढ़ मोर्चे के कम से कम 12 मंत्री अपनी-अपनी सीट पर पीछे हैं. शुरुआती दौर में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन कन्नूर जिले में अपने पारंपरिक गढ़ धर्मदम सीट पर पीछे हैं. शुरुआती रुझानों के अनुसार वीणा जॉर्ज, एम. बी. राजेश, ओ. आर. केलू, आर. बिंदु, जे. चिंचुरानी, पी. राजीव, के. बी. गणेश कुमार, वी. एन. वासवन, वी. शिवनकुट्टी, वी. अब्दुरहीमन, के रामचंद्रन, ए. के. शशींद्रन और रोशी ऑगस्टीन पीछे हैं. वहीं, एलडीएफ संयोजक टी. पी. रामकृष्णन भी कोझिकोड जिले की अपनी मौजूदा पेराम्ब्रा सीट पर पीछे थे.

यह भी पढ़ें : Kerala Next CM : कौन होगा केरल का नया सीएम? कांग्रेस की ओर से ये तीन नाम रेस में सबसे आगे

सरकार के खिलाफ सत्ता-विरोधी लहर

ऐसा प्रतीत होता है कि माकपा नीत सरकार के खिलाफ सत्ता-विरोधी लहर ने अहम भूमिका निभाई है. विजयन के नेतृत्व में यह सरकार लगातार दो कार्यकाल से सत्ता में थी.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola