नाला में भी कोयला जब्त

Published at :06 Feb 2015 9:36 AM (IST)
विज्ञापन
नाला में भी कोयला जब्त

नाला : नाला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीते दिन पूर्वाचल स्थित मोहिदनगर के डंगाल के समीप से गुजरते हुए पांच बैलगाड़ी में लदा कोयला जब्त किया है. हालांकि पुलिस प्रशासन के अनुसार यह कोयला पश्चिम बंगाल के किसी खदान से लाया जा रहा है. पुलिस इंस्पेक्टर नागेंद्र राम ने बताया कि दो […]

विज्ञापन
नाला : नाला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीते दिन पूर्वाचल स्थित मोहिदनगर के डंगाल के समीप से गुजरते हुए पांच बैलगाड़ी में लदा कोयला जब्त किया है. हालांकि पुलिस प्रशासन के अनुसार यह कोयला पश्चिम बंगाल के किसी खदान से लाया जा रहा है. पुलिस इंस्पेक्टर नागेंद्र राम ने बताया कि दो फरवरी को नाला में डीएसपी व अन्य पदाधिकारियों द्वारा छापामारी की गयी थी. उसी दौरान अधिकारियों का निर्देश था कि हर हाल में कोयला चोरी पर अंकुश लगाया जाय.
इसके बाद से ही पुलिस कोयला चोरी पर विशेष नजर डाल रही है. जबकि उन्होंने यह भी बताया है कि ये सभी गाड़ियां रसुनपुर से कास्ता घाट होते हुए चिचुड़बिज के रास्ते से आ रही थी. पांच भैंसा गाड़ियों में कुल ढ़ाई टन कोयले लदे होने का अनुमान लगाया जा रहा है. इधर थाना परिसर में जब्त कोयले के रख-रखाव के लिए कैटल इंस्पेक्टर मो समीम भी थाने पर पहुंचकर उक्त भैंसो का अवलोकन किया. पुलिस इंस्पेक्टर श्री राम ने यह भी बताया कि इस संबंध में कांड संख्या 33/15 दर्ज किया गया है. साथ ही अज्ञात के विरूद्ध खनन अधिनियम की धारा 414, 112,(34) भादवि अंकित की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola