ओके... मेगा ऋण सह विकास मेला 27 को

Published at :05 Feb 2015 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके... मेगा ऋण सह विकास मेला 27 को

नाला . प्रखंड मुख्यालय के कार्यालय में बीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल की अध्यक्षता में मेगा ऋण शिविर सह विकास मेला के सफल संचालन को लेकर शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक हुई. इसमें बीडीओ ज्ञानशंकर जायसवाल ने 27 फरवरी को जामताड़ा में आयोजित होने वाली मेगा ऋण वितरण शिविर सह विकास मेला की सफल क्रियान्वयन हेतु […]

विज्ञापन

नाला . प्रखंड मुख्यालय के कार्यालय में बीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल की अध्यक्षता में मेगा ऋण शिविर सह विकास मेला के सफल संचालन को लेकर शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक हुई. इसमें बीडीओ ज्ञानशंकर जायसवाल ने 27 फरवरी को जामताड़ा में आयोजित होने वाली मेगा ऋण वितरण शिविर सह विकास मेला की सफल क्रियान्वयन हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने बताया कि मेले में प्रखंड को 20 करोड़ के ऋण वितरण का लक्ष्य दिया गया. इस संदर्भ में उन्होंने नाला क्षेत्र के सभी बैंकों को 3.50 करोड़ का लक्ष्य दिया. कहा कि इसके अंतर्गत केसीसी ऋण, ट्रैक्टर ऋण, शिक्षा ऋण आदि स्वीकृत कर लक्ष्य प्राप्ति करें. उन्होंने सभी शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिया कि जन धन योजना अंतर्गत जो भी आवेदन बैंक में भेजा जाता है उनका शत प्रतिशत खाता खुलवाना सुनिश्चित करें. सभी जनसेवक, बीटीएम, किसान मित्र को पंचायत स्तर पर केसीसी ऋण आवेदन पत्र तैयार कर संबंधित बैंक में भेजने का निर्देश दिया. मौके पर बीसीओ देवनारायण रविदास, भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक बीके दीक्षित, बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक शशि कुमार, वनांचल बैंक गेडिया के शाखा प्रबंधक प्रशांत कुमार सेन गुप्ता, स्टेट बैंक विवेक कुमार, वनांचल ग्रामीण बैंक नाला के शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार दास, जनसेवक महावीर दास, बीटीएम राजीव शंकर कुमार उपस्थित थे. ……………………फोटो : 05 जाम 08 बैठक करते बीडीओ

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola