जामताड़ा में संगठन मजबूती की कवायद तेज, जेएमएम ने बूथ स्तर तक बिछाई रणनीति

बैठक करते लोग
Jamtara News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक आयोजित की. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
जामताड़ा से निकेश कुमार की रिपोर्ट
Jamtara News: झारखंड के जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने संगठन विस्तार की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं. इसी कड़ी में सोमवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी की जमीनी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई.
बैठक में ये लोग रहे मौजूद
बैठक में जिला सचिव परेश यादव, सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सगीर खान, लालू अंसारी, रविंद्र नाथ दुबे, प्रखंड अध्यक्ष हीरालाल सोरेन सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे. नेताओं ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावी तैयारी और संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए.
जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर
बैठक को संबोधित करते हुए अशोक मंडल ने कहा कि वर्तमान में राज्य सरकार विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को तेजी से लागू कर रही है, जिसका लाभ आम लोगों तक पहुंच रहा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं. उन्होंने बताया कि पार्टी की योजना के तहत जल्द ही हर बूथ पर 25 सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें 15 पुरुष और 10 महिला कार्यकर्ता शामिल होंगे. ये सदस्य न केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएंगे, बल्कि पार्टी की विचारधारा को भी मजबूती से प्रसारित करेंगे.
दर्जनों कार्यकर्ता भी शामिल हुए
नेताओं ने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही चुनाव में सफलता की कुंजी है. ऐसे में कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय और सक्रियता के साथ काम करने की जरूरत है, जिससे कि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जा सके. बैठक में प्रखंड स्तर के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई.
यह भी पढ़ें: राजनगर CHC में इलाज के नाम पर लापरवाही, टॉर्च की रोशनी में डिलीवरी, मां-बच्चे की मौत
यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में गैंगवार की आहट: धातकीडीह के गामा होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, भाग रहे दो हमलावर गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










