जामताड़ा में माय भारत केंद्र से युवाओं को जोड़ने पर जोर

Author Umesh kumar|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

जामताड़ा में डीसी आलोक कुमार ने माय भारत पोर्टल से युवाओं को जोड़ने और नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

जामताड़ा. समाहरणालय सभागार में बुधवार को डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में माय भारत केंद्र के जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई. बैठक में अधिक से अधिक युवाओं को माय भारत पोर्टल से जोड़ने, विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने तथा "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" अभियान को प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

उपायुक्त ने विकसित भारत अभियान के पोस्टर का भी विमोचन किया. बैठक में बताया गया कि जिले में अब तक करीब 6700 युवाओं का पंजीकरण हो चुका है. 1 जुलाई से 15 अगस्त तक चल रहे 15 से 29 वर्ष के युवाओं के विशेष पंजीकरण एवं जागरुकता अभियान की समीक्षा हुई. उपायुक्त ने शिक्षा, समाज कल्याण, नियोजन, आइटीआइ विभागों को युवाओं का निबंधन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. माय भारत केंद्र की उप निदेशक उत्तरा विश्वास ने पीपीटी के माध्यम से पोर्टल की विशेषताओं और युवाओं को मिलने वाले अवसरों की जानकारी दी. मौके पर डीडीसी असीम किस्पोट्टा, जिला नियोजन पदाधिकारी प्रशांत टुडू, ईओडीबी प्रबंधक प्रह्लाद कुमार सहित अन्य थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola