श्रावणी मेला भीड़ के लिए विशेष ट्रेन सेवा बढ़ी
Updated:
विज्ञापन

श्रावणी मेला में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने देवघर और सरायगढ़ के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन सेवा को 31 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
जामताड़ा. श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने देवघर एवं सरायगढ़ के बीच विशेष ट्रेन सेवा को उसके वर्तमान मार्ग, ठहराव एवं समय-सारिणी के अनुसार जारी रखने का निर्णय लिया है. 05573/05574 सरायगढ़–देवघर–सरायगढ़ स्पेशल व 05574/05573 देवघर–सरायगढ़–देवघर स्पेशल का परिचालन 16 जुलाई से 31 अगस्त तक प्रतिदिन सरायगढ़ एवं देवघर से क्रमशः किया जाएगा. यह ट्रेन अपने वर्तमान 12-कोच मेमू रेक संयोजन के साथ चलेंगी. इस संबंध में अन्य सभी निर्देश पूर्ववत लागू रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










