19 जुलाई को 16 केंद्रों पर होगी जेएसएससी क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा

Author Umesh kumar|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जामताड़ा में 19 जुलाई को जेएसएससी क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा आयोजित होगी। 16 केंद्रों पर 4380 अभ्यर्थी तीन पालियों में परीक्षा देंगे। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा.

विज्ञापन

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2024 को लेकर बुधवार को समाहरणालय में बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता डीसी आलोक कुमार ने की. बैठक में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, उड़नदस्ता दलों और केंद्राधीक्षकों की ब्रीफिंग हुई. परीक्षा संचालन से जुड़े सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. डीसी ने बताया कि 19 जुलाई को जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें कुल 4380 अभ्यर्थी शामिल होंगे.

उन्होंने कहा कि जेएसएससी की एसओपी और संयुक्त आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए. परीक्षा के दौरान केवल केंद्राधीक्षक, स्टैटिक दंडाधिकारी और ऑब्जर्वर को मोबाइल रखने की अनुमति होगी. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना नियंत्रण कक्ष को देंगे. बताया कि पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 से 10:30 बजे, दूसरी पाली 11:30 से 1:30 बजे तथा तीसरी पाली 3:30 से 5:30 बजे तक आयोजित होगी. अभ्यर्थियों का प्रवेश निर्धारित समय पर फ्रिस्किंग के बाद ही होगी. सभी केंद्रों पर पेयजल, बिजली, शौचालय, सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था व सघन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिया. बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बैग रखने की व्यवस्था तथा शहर में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया. एसपी शंभू कुमार सिंह ने कहा कि केंद्राधीक्षक की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है. परीक्षा केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे. मौके पर डीडीसी असीम किस्पोट्टा, परियोजना निदेशक आइटीडीए जुगनू मिंज, एसडीओ अनंत कुमार उपस्थित थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola