लक्षित कचरा स्थलों से हटाया कचरा, सार्वजनिक जगहों को स्वच्छ रखने की अपील
प्रखंड परिसर में साफ सफाई करते जल सहिया एवं अन्य | Prabhat Khabar Network
कुंडहित प्रखंड में 'स्वच्छता ही सेवा 2026' अभियान के तहत गांवों में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया. पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया. यह अभियान 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा.
कुंडहित में ‘स्वच्छता ही सेवा’ का जोर, गांव-गांव चला सफाई अभियान
स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत रविवार को कुंडहित प्रखंड मुख्यालय समेत विभिन्न पंचायतों के गांवों में लक्षित कचरा स्थलों की साफ-सफाई का व्यापक अभियान चलाया गया. पंचायत प्रतिनिधियों, जल सहिया, स्वच्छताग्रही और ग्रामीणों ने अभियान में भाग लेकर सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया.
कुंडहित, बाघाशोला, खजुरी, जितुहीर, आमदूबी, नोडिहा, हल्दीडीह और फराकुसुम समेत विभिन्न गांवों में चिन्हित स्थलों की सफाई की गयी. कुंडहित गांव में छह और बाघाशोला में दो लक्षित स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चला. कुंडहित हटिया के समीप बाजार क्षेत्र, बस स्टैंड और प्रखंड परिसर से भी कचरे का उठाव किया गया.
2 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
इस दौरान लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने, कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने और आसपास का क्षेत्र स्वच्छ रखने की अपील की गयी. प्रखंड वाश समन्वयक मो. रफिक हुसैन ने बताया कि ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलेगा. अभियान के दौरान विभिन्न पंचायतों और गांवों में स्वच्छता, जागरूकता और श्रमदान से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए