ओके::: ग्राम प्रधानों की बैठक में सीओ ने दिया निर्देश

फोटो: 4 जाम 16 बैठक करते गा्रम प्रधान प्रतिनिधि, नारायणपुरनारायणपुर प्रखंड के पंचायत मंडप में ग्राम प्रधानों की मासिक बैठक अंचलाधिकारी राकेश भूषण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई. इसमें ग्राम प्रधानों को नये लगान रसीद की वसूली के बारे में जानकारी दी गयी. सीओ श्री सिंह ने बताया की सभी ग्राम प्रधान को बैठक […]
फोटो: 4 जाम 16 बैठक करते गा्रम प्रधान प्रतिनिधि, नारायणपुरनारायणपुर प्रखंड के पंचायत मंडप में ग्राम प्रधानों की मासिक बैठक अंचलाधिकारी राकेश भूषण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई. इसमें ग्राम प्रधानों को नये लगान रसीद की वसूली के बारे में जानकारी दी गयी. सीओ श्री सिंह ने बताया की सभी ग्राम प्रधान को बैठक में उपस्थित होना अनिवार्य है. यदि कोई बैठक मे अनुपस्थित होते हैं, तो उनका मानदेय बंद कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि बैठक में सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाती है. इसका आप सब लाभ उठाएं. सभी प्रधान अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले पतित, गैर मजरूआ जमीन समेत अन्य सरकारी जमीन का ब्योरा अंचल कार्यालय को एक सप्ताह के अंदर दें. ग्राम प्रधान महामंत्री ने डिमांड लिस्ट सभी ग्राम प्रधानों को उपलब्ध कराने की मांग की. अवसर पर ग्राम प्रधान शाह जहां मिया, गणेश मंडल, नागेंद्र प्रसाद सिंह, मनोज कुमार हेंब्रम आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










