बस की टक्कर से यात्री घायल

नाला : नाला आम बगान में बुधवार को करीब एक बजे यात्री बस के धक्के से केंदुआ गांव निवासी श्यामापद लोहार 55 वर्ष बुरी तरह जख्मी हो गया. उसे तत्काल समाज सेवियों द्वारा नाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. मौके पर डॉ दीमक कुमार ने बताया कि चोट गंभीर रूप से लगी है. उसे बेहतर […]
नाला : नाला आम बगान में बुधवार को करीब एक बजे यात्री बस के धक्के से केंदुआ गांव निवासी श्यामापद लोहार 55 वर्ष बुरी तरह जख्मी हो गया. उसे तत्काल समाज सेवियों द्वारा नाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. मौके पर डॉ दीमक कुमार ने बताया कि चोट गंभीर रूप से लगी है.
उसे बेहतर इलाज के लिये बाहर रेफर किया गया है. घटना के बारे में घायल श्यामापद लोहार के पुत्र बुलू लोहार ने कहा कि पिता पुत्र दोनों जामताड़ा से आ रहे थे. साइकिल में हवा देने के लिये दुकान पर खड़ा होकर साइकिल में पिताजी हवा दे रहे थे. इसी क्रम में यात्री बस तेज गति से आ रहे बस ने धक्का मार दिया. मौके पर स्वास्थ्य केंद्र में पुलिस पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










