मांगों को लेकर आयुक्त को दिया ज्ञापन

Published at :30 Jul 2013 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
मांगों को लेकर आयुक्त को दिया ज्ञापन

झारखंड राज्य सरदार व चौकीदार संघ ने किया धरना–प्रदर्शन जामताड़ा : झारखंड राज्य सरदार एवं चौकीदार संघ द्वारा अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय धरना–प्रदर्शन किया गया. धरना के उपरांत एक प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त से मिलकर मांग पत्र सौंपा. इस मौके पर झारखंड राज्य चौकीदार एवं सरदार संघ के अध्यक्ष […]

विज्ञापन

झारखंड राज्य सरदार चौकीदार संघ ने किया धरनाप्रदर्शन

जामताड़ा : झारखंड राज्य सरदार एवं चौकीदार संघ द्वारा अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय धरनाप्रदर्शन किया गया. धरना के उपरांत एक प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त से मिलकर मांग पत्र सौंपा.

इस मौके पर झारखंड राज्य चौकीदार एवं सरदार संघ के अध्यक्ष अनिरुद्ध आजाद मौजूद थे. मौके पर उन्होंने कहा की आज हमारी समस्या को सुनने वाला कोई नहीं है. हमारी समस्या का समाधान तो जिला प्रशासन कर पा रहा है और ही कोई जनप्रतिनिधि. आज चौकीदार सरदार उपेक्षा के शिकार है.

उन्होंने कहा की आज छह साल होने को है लेकिन आज तक हम लोगों को पोशाक भी नहीं मिल पाया है. आज हमारी ये हालत हो गयी है कि सही समय पर पैसा नहीं देने के कारण दुकानदार भी राशन नहीं देता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola