हाथियों ने पांच घरों किया क्षतिग्रस्त

Published at :16 Jul 2013 1:54 PM (IST)
विज्ञापन
हाथियों ने पांच घरों किया क्षतिग्रस्त

बिंदापाथर/नाला : प्रखंड के खैरा पंचायत के आदिवासी टोला में हाथियों ने शनिवार रात पांच घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. मिली जानकारी अनुसार शनिवार रात सबसे पहले हाथियों ने कालेन मुमरू का घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद बिंदू मुमरू तथा झिलूक मुमरू के घर की दीवार को तोड़ दी और घर […]

विज्ञापन

बिंदापाथर/नाला : प्रखंड के खैरा पंचायत के आदिवासी टोला में हाथियों ने शनिवार रात पांच घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. मिली जानकारी अनुसार शनिवार रात सबसे पहले हाथियों ने कालेन मुमरू का घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया.

इसके बाद बिंदू मुमरू तथा झिलूक मुमरू के घर की दीवार को तोड़ दी और घर में रखे चावल व धान को नष्ट कर दिया. वहीं हाथियों के आगमन से लोग रात जग्गा कर रहे हैं.

घटना के बाद मुखिया लखीलाल मरांडी, उप मुखिया बदरूनिशा खातून, समाज सेवी सह मानवाधिकार कार्यकर्ता मो सफीक अंसारी ने पीड़ित परिवारों को ढाढ़स बंधाया और तत्काल पॉलीथिन उपलब्ध करायी. साथ ही बीडीओ को इस घटना की जानकारी दी. बीडीओ ने बताया कि जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola