26 से सांकेतिक हड़ताल पर जायेंगे विद्युत कामगार

Published at :16 Jul 2013 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
26 से सांकेतिक हड़ताल पर जायेंगे विद्युत कामगार

जामताड़ा : झारखंड राज्य बिजली कामगार यूनियन 26 जून से 72 घंटे के सांकेतिक हड़ताल पर जायेंगे. इसकी जानकारी देते हुए यूनियन के प्रदेश महामंत्री रामकृष्णा सिंह ने कहा कि हड़ताल का प्रभाव कोयला खदान, रेलवे, छोटे बड़े उद्योग, कल कारखाना व पेयजलापूर्ति पर व्यापक रूप से पड़ेगा. उन्होंने कहा कि गत 23 जनवरी को […]

विज्ञापन

जामताड़ा : झारखंड राज्य बिजली कामगार यूनियन 26 जून से 72 घंटे के सांकेतिक हड़ताल पर जायेंगे. इसकी जानकारी देते हुए यूनियन के प्रदेश महामंत्री रामकृष्णा सिंह ने कहा कि हड़ताल का प्रभाव कोयला खदान, रेलवे, छोटे बड़े उद्योग, कल कारखाना व पेयजलापूर्ति पर व्यापक रूप से पड़ेगा.

उन्होंने कहा कि गत 23 जनवरी को विभाग को एक मांग पत्र दिया गया था. लेकिन मांगों की पूर्ति तो दूर वार्ता तक के लिए विभाग ने नहीं बुलाया. इससे मजदूरों कामगारों में काफी असंतोष है.

श्री सिंह ने प्रबंधन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि अभियंताओं को 8,16,24 साल पर एमएसीपी का लाभ दिया गया, वहीं कर्मचारियों से 10,20,30 साल पर अनुकंपा के आधार पर स्नातकधारी आश्रितों को सीधे लिपिक पद पर बहाली की जा रही है. हड़ताल की तैयारी के लिये पोस्टरिंग सभा का आयोजन पूरे राज्य में किया जा रहा है.

इसे सफल बनाने के लिये विद्युत कर्मियों की एक सभा भी हुई और सभा को रामकृ ष्णा सिंह प्रदेश महामंत्री ने संबोधित किया. मौके पर अरूण दत्ता, दिलीप प्रिय दर्शनी, अजीत प्रसाद, दुलाल पाल, सपन सिंह, अशरफ अंसारी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola