एक किमी दूर से पानी लाते हैं ग्रामीण

विद्यासागर : फोफनाद पंचायत में पेयजल समस्या से ग्रामीण परेशान है. मुखिया महान सोरेन ने बताया कि गांव में पानी की समस्या विकट हो गयी है. लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है. श्री सारेन ने बताया कि गांव की जमीन के नीचे पत्थर है जिससे जहां भी बोरिंग की जाती है पानी […]
विद्यासागर : फोफनाद पंचायत में पेयजल समस्या से ग्रामीण परेशान है. मुखिया महान सोरेन ने बताया कि गांव में पानी की समस्या विकट हो गयी है. लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है. श्री सारेन ने बताया कि गांव की जमीन के नीचे पत्थर है जिससे जहां भी बोरिंग की जाती है पानी बहुत कम निकलता है.
नदी का पानी पीने के सिवा फोफनाद वासियों के पास दूसरा कोई उपाय भी नहीं है. मुखिया ने बताया कि गांव में कई चापानल लगा है, लेकिन दो महीने से पानी गिरना बंद हो गया है. ग्रामीणों को लगभग डेढ़ किमी का सफर तय कर स्थानीय नदी से पेयजल हेतु पानी लाना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










