आरटीइ के तहत सृजित हो पद

कुंडहित : जे-टेट में सफल अभ्यार्थियों ने डाक बंगला मैदान में बैठक कर वर्ग छह व वर्ग आठ के मवि तथा उमवि में पद सृजन पर चर्चा की. इसकी अध्यक्षता तापस चटर्जी ने की. बैठक में आरटीइ के नियमानुसार पद सृजन का निर्णय लिया. उन्होंने कहा कि 16 जून को नाला के नेताजी स्टेडियम में […]
कुंडहित : जे-टेट में सफल अभ्यार्थियों ने डाक बंगला मैदान में बैठक कर वर्ग छह व वर्ग आठ के मवि तथा उमवि में पद सृजन पर चर्चा की. इसकी अध्यक्षता तापस चटर्जी ने की. बैठक में आरटीइ के नियमानुसार पद सृजन का निर्णय लिया.
उन्होंने कहा कि 16 जून को नाला के नेताजी स्टेडियम में बैठक कर आगे की रणनीति बनायी जायेगी. अभ्यार्थियों ने कहा कि प्रशासन की मनमानी नहीं करने दी जायेगी.
वर्ग एक से पांच व छह से आठ का विभाजन नि:शुल्क व अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के तहत किया गया है, इसलिए वर्ग छह से आठ के शिक्षकों का आरटीइ के तहत पद सृजित होना चाहिए. मौके पर काजन माजी, विद्युत माजी, माधव पाल, परितोष पाल, तापस चटर्जी, उत्पल कुमार मंडल, मयुर चंद्र घोष सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










