शादी का झांसा देकर यौन शोषण, प्राथमिकी

Published at :16 Jul 2013 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर यौन शोषण, प्राथमिकी

विद्यासागर : नावाडीह गांव में विवाहिता के साथ दो वर्षो तक यौन शोषण का मामला सामने आया है. पीड़िता ने इस संबंध में नावाडीह मुखिया के पति गुल मोहम्मद पर करमाटांड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. इसमें पीड़िता ने बताया है कि वह नावाडीह गांव में सहिया है. आरोपित ने शादी करने का झांसा […]

विज्ञापन

विद्यासागर : नावाडीह गांव में विवाहिता के साथ दो वर्षो तक यौन शोषण का मामला सामने आया है. पीड़िता ने इस संबंध में नावाडीह मुखिया के पति गुल मोहम्मद पर करमाटांड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है.

इसमें पीड़िता ने बताया है कि वह नावाडीह गांव में सहिया है. आरोपित ने शादी करने का झांसा देकर दो वर्षो तक यौन शोषण करता रहा. इसका विरोध करने पर उसे सहिया के पद से हटा देने तथा उसे व उसके चार बच्चे को जान से मार देने की धमकी देता था. पीड़ित ने यह भी बताया है कि उसके पति काफी गरीब हैं.

रोजगार के लिए बाहर काम करते हैं. मौका देख का आरोपित उसके घर आता था तथा धमकी देकर यौन शोषण करता था. इस संबंध में पुलिस ने भादवि की धारा 376/506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. अबतक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola