Jamshedpur News : जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से हमला कर युवक की हत्या, पत्नी ने बयां की पूरी घटना
Updated at : 15 Sep 2025 1:03 AM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : एमजीएम थाना क्षेत्र के सिरकाटोला बाड़ेडीह में रविवार सुबह जमीन विवाद में लकड़ी चुनने को लेकर मारपीट हो गयी.
विज्ञापन
जगदीश हेंब्रम की पत्नी बोली- पति को मार डाला, मुझे पानी में और बेटी को खेत में फेंका
एक घंटे के अंदर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, कुल्हाड़ी बरामद
Jamshedpur News :
एमजीएम थाना क्षेत्र के सिरकाटोला बाड़ेडीह में रविवार सुबह जमीन विवाद में लकड़ी चुनने को लेकर मारपीट हो गयी. जिसमें दोनों ओर से लाठी-डंडा के अलावा तलवार और कुल्हाड़ी से हमला किये गये. कुल्हाड़ी के हमले में जगदीश हेंब्रम (26 वर्ष) की मौत हो गयी. जगदीश हेंब्रम की मौत होने पर घरवाले आक्रोशित हो गये. वहीं, हमलावर फरार हो गये. घटना सुबह करीब 7 से 7:30 बजे के बीच की है. हादसा की जानकारी मिलने पर एमजीएम थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की. वहीं, एक घंटे के अंदर दो आरोपियों सरकार हेंब्रम और कोंदा हेंब्रम को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जगदीश की हत्या से परिवार में आक्रोश व्याप्त है. सुरक्षा को लेकर पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है.गाली-गलौज कर रहे थे सभी, बीच-बचाव करने आये पति को मार डाला : सारन्ती
इस मामले में जगदीश हेंब्रम की पत्नी सारन्ती किस्कू ने एमजीएम थाना में कोंदा हेंब्रम, उसकी पत्नी अंजली हेंब्रम, बुधु हेंब्रम, बादल हेंब्रम, सरकार हेंब्रम, उसकी पत्नी, सनातन हेंब्रम व उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. सारन्ती किस्कू के अनुसार रविवार की सुबह वह लकड़ी चुनने खेत की तरफ गयी थी. दो बार खेत से लकड़ी लायी. उसके बाद तीसरी बार खेत से लकड़ी लेकर लौटने के क्रम में कोंदा हेंब्रम समेत अन्य ने रास्ते में रोका और गाली-गलौज करने लगे. बीच-बचाव करने आये पति जगदीश हेंब्रम पर उनलोगों ने लाठी-डंडा के अलावा तलवार व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. कुल्हाड़ी के हमले में पति की मौत हो गयी. उनलोगों ने मुझपर भी हमला किया और पास के पानी में गिरा दिया. इसके अलावा मेरी एक साल के बेटी को भी खेत में फेंक दिया. उनलोगों ने पति की हत्या के बाद मुझे भी जान से मारने की धमकी दी. मेरे चिल्लाने पर जगदीश के भाई बिनोद हेंब्रम समेत बस्तीवासी जुट गये. जिसके बाद सभी भाग गये. सारन्ती किस्कू के अनुसार पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे. पुलिस के अनुसार जमीन विवाद में मारपीट व हत्या की घटना घटी है. दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




