ePaper

गोपाल मैदान में आदिवासी युवाओं का महाजुटान आज, नगाड़ा व मांदर की थाप से गुंजायमान होगी लौहनगरी

Updated at : 09 Aug 2024 9:39 AM (IST)
विज्ञापन
world tribal day jamshedpur gopal maidan

विश्व आदिवासी दिवस के लिए तैयार जमशेदपुर का गोपाल मैदान. फोटो : प्रभात खबर

World Tribal Day: इस वर्ष विश्व आदिवासी दिवस की संयुक्त राष्ट्र संघ की थीम "स्व-निर्णय के लिए परिवर्तन के एजेंट के रूप में स्वदेशी युवा" के नारे के साथ जनसभा का आगाज किया जायेगा.

विज्ञापन

World Tribal Day: जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में शुक्रवार को विश्व आदिवासी दिवस समारोह मनाया जायेगा. इसका आयोजन आदिवासी छात्र एकता केंद्रीय समिति की देखरेख में होगा. इसमें कोल्हान के आदिवासी छात्र व युवाओं का महाजुटान होगा.

आदिवासी समाज के लोग पारंपरिक वेश-भूषा में होंगे शामिल

हो, संताल, मुंडा, भूमिज, माहली, खड़िया, गोंड समेत अन्य आदिवासी जनजातीय समाज के लोग सैकड़ों पारंपरिक गाजे-बाजे व वेशभूषा में शिरकत करेंगे. यह जानकारी आदिवासी छात्र एकता के मुख्य संरक्षक जोसाई मार्डी ने दी. उन्होंने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम युवाओं पर केंद्रित होगा.

आदिवासी बचेगा तो दुनिया बचेगी

युवा पीढ़ी आदिवासी नेतृत्व को अपने हाथों पर लेंगे और लोगों को बतायेंगे कि “आदिवासी बचेगा तो दुनिया बचेगी”. इस वर्ष विश्व आदिवासी दिवस की संयुक्त राष्ट्र संघ की थीम “स्व-निर्णय के लिए परिवर्तन के एजेंट के रूप में स्वदेशी युवा” के नारे के साथ जनसभा का आगाज किया जायेगा. जनसभा में आदिवासी समाज के युवा व बुद्धिजीवी आदिवासियों की दिशा व दशाओं पर विचार करेंगे.

Also Read

World Tribal Day: नये झारखंड के निर्माण की जरूरत

World Tribal Day: आदिवासी हैं, और हमेशा रहेंगे

विश्व आदिवासी दिवस पर वनाधिकार पट्टा का होगा वितरण : डीसी

कार्यक्रम में लगे स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र

गोपाल मैदान में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में 25 स्टॉल लगाये गये हैं. इसमें आदिवासी वेश-भूषा, वाद्ययंत्र, बुक स्टोर समेत अन्य स्टॉल रहेंगे. कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोग खान-पान के साथ पारंपरिक चीजों को खरीदने का भी लुत्फ उठा सकते हैं.

यहां भी होंगे कार्यक्रम

  • बारीडीह शकुंतला उद्यान में आदिवासी महासभा की परिचर्चा व मंथन
  • बागबेड़ा सिदो-कान्हू मैदान में घाघी बुरू पुड़सी माझी अखड़ा करेगा पूजा व जनसभा
  • आदिवासी एकता मंच की ओर से प्रोफेसर दिगंबर हांसदा चौक, बड़हाडीह से लेकर तिलका माझी स्टेडियम बालीगुमा तक बाइक रैली व जनसभा
  • बाबा तिलका माझी चौक डिमना से मानगो होते हुए धरती आबा बिरसा मुंडा साकची गोलचक्कर तक आदिवासी एकता शोभायात्रा
  • सरजमदा पुड़सी पिंडा की ओर से विश्व आदिवासी दिवस पर इजीएल मैदान से बाइक महारैली व जनसभा
  • सामाजिक सेवा संघ की ओर से गोविंदपुर प्राथमिक विद्यालय मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम

Also Read

रांची के बिरसा मुंडा स्मृति पार्क में झारखंड की संस्कृति का सबसे बड़ा महोत्सव ‘झारखंड आदिवासी महोत्सव 2024’

World’s Indigenous Peoples Day 2024: विश्व आदिवासी दिवस पर जानें इस दिन का इतिहास और इसका महत्व

9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस दीपों की जगमग से रोशन होगा समूचा गांव

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola