World Tribal Day: आदिवासी हैं, और हमेशा रहेंगे

World Tribal Day: देशज लोगों का अपनी जमीन के साथ एक विशेष संबंध होता है उनके लिए जमीन सिर्फ उपज लेने के काम आने वाली वस्तु ही नहीं बल्कि यह उनके लिए आध्यात्मिक स्रोत भी है.
डॉ संजय बाड़ा
World Tribal Day|आस्ट्रेलिया के आदिवासी लोगों का एक प्रसिद्ध नारा है “ऑलवेज वाज, ऑलवेज विल बी एबओरिजनल लैंड” जिसका हिंदी में अर्थ है, “भूमि हमेशा से आदिवासियों की रही है और यह हमेशा रहेगी.“ यह वाक्य दुनिया भर के आदिवासियों के भूमि के साथ उनके निकटतम संबंध को प्रतिबिंबित करता है.
भूमि आदिवासी जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा है. बाहर से देखने से ऐसा लगता है कि भूमि सिर्फ कृषि एवं आवास जैसी बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति मात्र ही तो करता है, पर एक आदिवासी ही जानता है कि उसके लिए भूमि के मायने कहीं व्यापक हैं, जहां उनके पूर्वजों की हड्डी उस मिट्टी में मिली है, जहां उसने आरंभ में चलना, गिरना, नाचना, खेती करना और मिट्टी में मिल जाना सीखा है.
देशज लोगों का अपनी जमीन के साथ एक विशेष संबंध होता है उनके लिए जमीन सिर्फ उपज लेने के काम आने वाली वस्तु ही नहीं बल्कि यह उनके लिए आध्यात्मिक स्रोत भी है. परंपरागत भूमि उनके लिए पूर्वजों की समाधि, वंश गोत्र का मूल स्थल तथा उनकी धार्मिक पद्धति के अंतर्गत आवश्यक अन्य पवित्र कृत्यों के रूप में महत्वपूर्ण सांकेतिक तथा भावनात्मक अर्थ रखती है.
Also Read
गांधी मैदान में आज मनेगा विश्व आदिवासी दिवस, तैयारी पूरी
एक पुस्तक में उद्धृत एक पंक्ति एक पीवीटीजी समूह के मुखिया की आदिवासियों के अनूठी जीवन पद्धति को सामने रखने का बेहतरीन प्रयास है. वे कहते हैं “मेरी जमीन मेरी रीढ़ की हड्डी है….. मैं स्वयं को सुखी समझता हूं, स्वयं पर गर्व करता हूं और मुझे अपने रंग पर जरा भी शर्मिंदगी नहीं है क्योंकि मेरे पास अभी तक जमीन है.
मैं नाच सकता हूं, गा सकता हूं, जैसा कि मेरे पुरखों ने किया था, मेरी जमीन मेरी नींव है. मैं तभी तक खड़ा रह सकता हूं, जी सकता हूं, काम कर सकता हूं, जब तक मेरे पैरों के नीचे कोई सख्त एवं मजबूत चीज हो. जमीन के बिना हम संसार के निकृष्ट लोग होंगे.” उपरोक्त उक्ति भूमि के साथ आदिवासियों के संबंध को चरितार्थ करती है.
आदिवासी परंपरा में भूमि के साथ उनके निकटतम संबंध के अनेक उदाहरण हैं. मुंडा परंपरा में ससान-दिरि का विशेष महत्व है. ससानदिरि वह स्थान होता है, जहां एक किलि या वंश के मृतकों की अस्थियां दफनायी जाती हैं. इसमें अनेक पाषाण खंड गाड़े हुए होते है. इन पाषाण खंडों के नीचे मृतक की अस्थियां परिवार के अनुसार रखी जाती हैं. कई शताब्दियों से पूर्वज अपने मृतकों की अस्थियां ससान में गाड़ते रहे हैं.
यदि किसी परिवार के किसी व्यक्ति का बाहर निधन हो जाता है तो वहां अंतिम संस्कार करने के उपरांत उसकी अस्थियां गांव में लायी जाती है तथा उसे ससानदिरि के नीचे दफना दी जाती है. पारिवारिक संपत्ति में अधिकार प्रमाणित करने के लिए ससानदिरि में अस्थि का दफनाया जाना एक मान्य साक्ष्य है क्योंकि एक खूंट या भूइहर के लोगों के अलावा किसी अन्य की अस्थियां ससान में नहीं दफनाई जा सकती.
एक दूसरा उदाहरण सरना स्थल है, यह सरना स्थल गांव का पवित्रतम स्थान होता है, जो साल वृक्षों का समूह या कुंज से घिरा हुआ होता है. इन वृक्षों पर एक क्षेत्रीय कल्याणकारी बोंगा का निवास होता है. उसी तरह से अखड़ा, जाहेरथान, देशाउली, मसना, हातु, घोटुल, गीतिओडा, डीह, तोरंग, धुमकुड़िया, बुरु एवं बीर आदि पवित्र, धार्मिक एवं सामाजिक स्थल हैं, जिसे किसी एक जगह से दूसरे जगह स्थांतरित नहीं किया जा सकता है.
आदिवासी परंपराओं में पवित्रतम स्थल का महत्व इसी बात से लगाया जा सकता है कि सरना स्थल को किसी अन्य उपासनालयों की भांति यहां से वहां न ले जाया जा सकता है, न ही उसकी प्रकृति किसी प्रकार से बदली जा सकती है. यहां ध्यान देने योग्य बात है कि किसी परियोजना, सड़क या विकास कार्यों के नाम पर गांव या खेतों को यहां से वहां स्थानांतरण करने की बात होती है, परंतु किसी परियोजना निर्माण के पूर्व यह विश्लेषण जरूर किया जाना चाहिए कि आदिवासियों के पूर्वज, देवता, सामुदायिक स्थल आदि का स्थानांतरण नहीं किया जा सकता है, और यदि ऐसा होता है तो इसका तात्पर्य है आदिवासी संस्कृति की अनदेखी कर उनकी संस्कृति का समूल नाश करना.
वैश्विक बाजार एवं कंपनियों ने लगातार स्थानीय लोगों पर अपने रिवाजों को थोपा है. इसने आदिवासियों के समक्ष कई जटिल समस्याएं भी उत्पन्न कर दी हैं, जो इनके जीवन में व्यवधान उत्पन्न कर रही हैं. विस्थापन और अस्मिता का सवाल उनकी मुख्य समस्याएं हैं.
9 अगस्त आदिवासियों के विषय में पूरे विश्व को स्मरण दिलाने का अवसर है कि आदिवासी है और हमेशा रहेंगे. हर समुदाय प्रकृति का ऋणी है. आदिवासी संस्कृति एवं परंपरा हमें एक ऐसी व्यवस्था अपनाने को प्रोत्साहित करती है, जो प्रकृति के नियमों का पालन कर सतत विकास की दिशा में आगे बढ़े. भले ही आज विषम परिस्थितियों में दुनिया के अलग अलग भागों में वे अपने अस्तित्व, संस्कृति एवं अधिकारों के रक्षार्थ संघर्ष कर रहे हो, परंतु यह भी सत्य है कि उनके पूर्वजों ने उन्हें संघर्ष का मार्ग दिखाया है.
(लेखक जीएलए कॉलेज, मेदिनीनगर में इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापक हैं)
Also Read
विश्व आदिवासी दिवस पर जनजातीय महोत्सव नौ व 10 को
9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस दीपों की जगमग से रोशन होगा समूचा गांव
World’s Indigenous Peoples Day 2024: विश्व आदिवासी दिवस पर जानें इस दिन का इतिहास और इसका महत्व
विश्व आदिवासी दिवस पर वनाधिकार पट्टा का होगा वितरण : डीसी
Jharkhand Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




