तमिलनाडु चुनाव लड़ रहे 25 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति, 18% पर आपराधिक मामले दर्ज
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 20 Apr 2026 10:03 PM
चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवार के समर्थक, फोटो एक्स
ADR Report: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरे लगभग 18 प्रतिशत उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. जबकि 25 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने सोमवार को रिपोर्ट जारी कर जानकारी दी है.
ADR Report: एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, जिन 3992 उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण किया गया, उनमें से 722 (18 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा की है. इनमें से 404 (10 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने गंभीर आपराधिक मामलों की घोषणा की है.
AIADMK के 118 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज
AIADMK के जिन 170 उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण किया गया, उनमें से 118 (69 प्रतिशत), तमिलगा वेत्री कषगम के 231 उम्मीदवारों में से 92 (40 प्रतिशत), DMK के 175 उम्मीदवारों में से 70 (40 प्रतिशत), बीजेपी के 33 उम्मीदवारों में से 16 (48 प्रतिशत), कांग्रेस के 28 उम्मीदवारों में से 14 (50 प्रतिशत), पट्टाली मक्कल काची के 18 उम्मीदवारों में से 9 (50 प्रतिशत), देसीया मुरपोक्कू द्रविड़ कषगम के 10 उम्मीदवारों में से 5 (50 प्रतिशत), भाकपा के पांच उम्मीदवारों में से 3 (60 प्रतिशत) और माकपा के पांच उम्मीदवारों में से 4 (80 प्रतिशत) ने हलफनामों में अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की घोषणा की है.
तमिलनाडु चुनाव लड़ रहे 981 उम्मीदवार हैं करोड़पति
जिन उम्मीदवारों के हलफनामे का विश्लेषण किया गया उनमें से 981 (25 प्रतिशत) करोड़पति हैं, जबकि 22 (0.55 प्रतिशत) अरबपति हैं, यानी उनकी संपत्ति 100 करोड़ रुपये से अधिक है. कांग्रेस के 28 उम्मीदवारों में से दो (सात प्रतिशत), द्रमुक के 175 उम्मीदवारों में से सात (चार प्रतिशत), अन्नाद्रमुक के 170 उम्मीदवारों में से तीन (दो प्रतिशत), पट्टाली मक्कल काची के 18 उम्मीदवारों में से एक (6 प्रतिशत), अम्मा मक्कल मुन्नेत्र कषगम के 11 उम्मीदवारों में से एक (नौ प्रतिशत) और तमिलगा वेत्री कषगम के 231 उम्मीदवारों में से आठ (तीन प्रतिशत) ने 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है.
बीजेपी के 33 उम्मीदवारों में से 31 करोड़पति
कांग्रेस के 28 उम्मीदवारों में से 27 (96 प्रतिशत), द्रमुक के 175 उम्मीदवारों में से 170 (97 प्रतिशत), अन्नाद्रमुक के 170 उम्मीदवारों में से 160 (94 प्रतिशत), भाजपा के 33 उम्मीदवारों में से 31 (94 प्रतिशत), पट्टाली मक्कल काची के 18 उम्मीदवारों में से 16 (89 प्रतिशत), डीएमडीके के 10 उम्मीदवारों में से 10, तमिलगा वेत्र कषगम के 231 उम्मीदवारों में से 156 (68 प्रतिशत) और भाकपा के पांच उम्मीदवारों में से तीन (60 प्रतिशत) ने एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में चुनाव लड़ रहे प्रत्येक उम्मीदवार की औसत संपत्ति 5.17 करोड़ रुपये है, जबकि 2021 में यह 1.72 करोड़ रुपये थी.
शून्य संपत्ति वाले उम्मीदवार
मोहन कुमार एम (ऑल इंडिया जननायका मक्कल कषगम) और निर्दलीय उम्मीदवार टी सेल्वराज, गुनासेकरन पी और ए जेगन सलामोंडोस ने शून्य संपत्ति घोषित की है.
95 उम्मीदवार निरक्षर
रिपोर्ट के अनुसार, 1711 (43 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता पांचवीं से बारहवीं कक्षा के बीच बताई है, जबकि 1822 (46 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने स्नातक या उससे ऊपर की शैक्षणिक योग्यता बताई है. 301 उम्मीदवार डिप्लोमा धारक हैं, 95 उम्मीदवार निरक्षर हैं और 56 उम्मीदवार केवल साक्षर हैं. इनमें से केवल 442 (11 प्रतिशत) उम्मीदवार महिलाएं हैं.
ये भी पढ़ें: झारखंड के CM को झारग्राम में उतरने से रोका! रैली नहीं कर पाए हेमंत-कल्पना, TMC ने प्रधानमंत्री को घेरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










