ओवरब्रिज नहीं बनने से राहगीरों की बढ़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन
ओवरब्रिज नहीं बनने से राहगीरों की बढ़ी परेशानी

ओवरब्रिज नहीं बनने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज. मैक्लुस्कीगंज रेलवे फाटक गेट ज्यादातर समय बंद रहने व ओवरब्रिज नहीं बनने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई बार रेल के गुजरने के बाद भी टेक्निकल फॉल्ट रहने से काफी देर तक गेट नहीं खुलता है, जिससे स्कूल बस, राहगीरों सहित एम्बुलेंस देर तक फंसे रह जाते हैं. जानकारी के अनुसार मुख्य पथ पर बने रेलवे फाटक नम्बर 8/ए/टी पर लगे इंटर लॉकिंग गेट है. सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को मैक्लुस्कीगंज में ही साप्ताहिक बाजार रहने से भीड़ ज्यादा रहती है. फाटक बंद रहने से वाहनों की लंबी जाम लग जाने से राहगीर अक्सर फंस जाते हैं. राजधर साइडिंग के लिए रैक लगने पर लगभग आधा घंटा तक फाटक बंद रहता है. किसी तरह से गेट खुलता भी है, तो आमने सामने जाने वालों की कतार रहती है. किसी तरह जाम को हटाया जाता. ज्ञात हो कि मैक्लुस्कीगंज पर्यटन के साथ-साथ एजुकेशन हब के नाम से भी विख्यात है, पूरे राज्य से छात्र गंज में रह कर पठन पाठन का कार्य करते है. उधर मुख्य पथ रहने से एम्बुलेंस का भी आवागमन होता रहता है.

विज्ञापन
Rohit Kumar Maht

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Maht

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola