Poco के दो नये बजट फोन जल्द होंगे लॉन्च, फीचर्स और डिजाइन हुए रिवील
Published by : Shivani Shah Updated At : 21 Apr 2026 10:28 AM
Poco C81 और Poco C81x जल्द होंगे लॉन्च / फोटो- फ्लिपकार्ट
Poco C81 और Poco C81x भारत में लॉन्च के लिए तैयार हैं. दोनों स्मार्टफोन बड़ी बैटरी और 4G कनेक्टिविटी के साथ आएंगे. ये बजट सेगमेंट में बेसिक फीचर्स और लंबी बैटरी लाइफ के साथ यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकते हैं.
Poco C85x लॉन्च करने के बाद अब कंपनी ने कन्फर्म किया है कि वह जल्द ही भारत में C Series के तहत दो नए मॉडल्स Poco C81 और Poco C81x लॉन्च करेगी. इन दोनों फोन के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है, जहां इनके डिजाइन और कुछ प्रमुख फीचर्स सामने आए हैं. दोनों मॉडल्स बजट सेगमेंट में लॉन्च हो सकते हैं.
लॉन्च डेट और उपलब्धता
Poco C81 और Poco C81x को भारत में 23 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. दोनों स्मार्टफोन्स Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.
कलर ऑप्शन की बात करें, तो Poco C81 लाइट ब्लू रंग में आएगा, जबकि Poco C81x ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा.
बैटरी और परफॉर्मेंस
Poco C81 में 6300mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जबकि Poco C81x में 5200mAh बैटरी मिलेगी. दोनों स्मार्टफोन्स 15W वायर्ड चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएंगे.
कंपनी के मुताबिक, Poco C81 एक बार चार्ज करने पर 23 घंटे से ज्यादा YouTube वीडियो प्लेबैक और 4 दिन से ज्यादा म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है. वहीं Poco C81x में 15 घंटे से ज्यादा वीडियो स्ट्रीमिंग और करीब 3.75 दिन तक म्यूजिक प्लेबैक का दावा किया गया है.
डिजाइन और कैमरा
डिजाइन की बात करें, तो Poco C81 में फ्लैट डुअल-टोन रियर पैनल दिया गया है, जिसमें टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल मिलता है. इसमें 13MP का रियर कैमरा और डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा.
वहीं Poco C81x का डिजाइन भी काफी हद तक मिलता-जुलता है, लेकिन इसमें सिंगल-टोन बैक पैनल मिलेगा. इसमें भी पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल है, लेकिन यह सिंगल कैमरा सिस्टम के साथ LED फ्लैश के साथ आएगा.
दोनों फोन्स में पावर बटन और वॉल्यूम बटन राइट साइड ओर दिए गए हैं और फ्लैट फ्रेम डिजाइन देखने को मिलता है.
कनेक्टिविटी
दोनों स्मार्टफोन्स 4G LTE कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेंगे, जिससे यूजर्स को स्टेबल नेटवर्क एक्सपीरियंस मिलेगा.
यह भी पढ़ें: OnePlus ला रहा दो नये स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले फीचर्स हुए टीज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










