बंगाल चुनाव से पहले कोलकाता में सोने की बड़ी खेप बरामद, कार से 50 लाख के जेवरात जब्त

Updated:
विज्ञापन

बंगाल चुनाव से 4 दिन पहले दुर्गापुर में बंद हो गये मयखाने, शराब पीने वाले परेशान

Kolkata Police Gold Seizure: कोलकाता के मानिकतला में नाका चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से 50 लाख रुपए के सोने के जेवरात बरामद किये हैं. कागजात न होने पर जेवर जब्त कर आयकर विभाग को सौंपे गये. चुनावी कनेक्शन की जांच जारी.

विज्ञापन

Kolkata Police Gold Seizure| कोलकाता, विकास गुप्ता : पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मद्देनजर कोलकाता पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां शहर के चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रख रही हैं. इसी सघन चेकिंग अभियान के दौरान महानगर के मानिकतला थानाक्षेत्र में स्टैटिक सर्विलांस टीम (SST) को बड़ी सफलता हाथ लगी है.

विज्ञापन

आयकर विभाग को सौंपी गयी ज्वेलरी

रविवार देर रात नाका चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार से 50 लाख रुपए के सोने के जेवरात जब्त किये हैं. कार सवार इन जेवरों से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज दिखाने में नाकाम रहे. इसके बाद पूरी खेप को आयकर विभाग (Income Tax Department) के हवाले कर दिया गया है.

सीआईटी रोड पर प्लान हुआ फेल

पुलिस के मुताबिक, चुनाव को देखते हुए शहर के महत्वपूर्ण नाका प्वाइंट्स पर वाहनों की तलाशी ली जा रही है. इसी दौरान एक कार को रोककर तलाशी ली गयी, तो पुलिस की आंखें फटी रह गयीं. कार के भीतर रखे एक बैग से भारी मात्रा में सोने के जेवरात बरामद हुए. बाजार में इनकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये बतायी जा रही है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Kolkata Police Gold Seizure: कागजात गायब, सवालों पर चुप्पी

जब पुलिस ने कार में सवार लोगों से इन जेवरातों के स्रोत और खरीद से संबंधित बिल या दस्तावेज मांगे, तो वे कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके. वैध प्रमाण न होने के कारण पुलिस ने आदर्श चुनाव आचार संहिता के तहत जेवरातों को तत्काल जब्त कर लिया. मामले की जानकारी आयकर विभाग के अधिकारियों को दी. सोमवार को सभी जेवरात आईटी डिपार्टमेंट को सौंप दिये गये.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव से पहले टीएमसी की पूर्व सांसद नुसरत जहां को ईडी का समन, राशन घोटाला से जुड़ा है मामला

क्या चुनाव में खपाने की थी तैयारी?

पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में सोना कहां से लाया जा रहा था और इसे किसे सौंपा जाना था. चुनाव के पहले चरण के मतदान (23 अप्रैल) से ठीक पहले हुई इस बरामदगी ने पुलिस के कान खड़े कर दिये हैं. शक है कि इन जेवरों का इस्तेमाल चुनावी फंडिग या मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए किया जाना था.

कार के मालिक और अन्य लोगों की जांच शुरू

पुलिस कार के मालिक और उसमें सवार लोगों के पिछले रिकॉर्ड खंगाल रही है, ताकि इस पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके. चुनाव आयोग के निर्देश पर कोलकाता के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गयी है, ताकि नकदी, सोना या शराब की अवैध आवाजाही पर लगाम लगायी जा सके.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव में वोटिंग से पहले 427 करोड़ की जब्ती, शराब और ड्रग्स के सिंडिकेट में हड़कंप

बंगाल चुनाव 2026 से पहले कोलकाता में हथियारों का जखीरा बरामद, बिहार से आया युवक गिरफ्तार

बंगाल समेत अन्य राज्यों में वोट के लिए बांटी जा रही शराब, ड्रग्स और कैश, अब तक 651.55 करोड़ जब्त

चुनावी शोर के बीच ‘काले खजाने’ का खेल! बंगाल में 274 करोड़ का माल जब्त, शराब, ड्रग्स और फ्री गिफ्ट्स की बाढ़

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola