बंगाल चुनाव में वोटिंग से पहले 427 करोड़ की जब्ती, शराब और ड्रग्स के सिंडिकेट में हड़कंप

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Election 2026 Seizures

West Bengal Election 2026 Seizures: निर्वाचन आयोग ने बंगाल चुनाव 2026 के दौरान 427 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड जब्ती की है. इसमें भारी मात्रा में नकदी, शराब और ड्रग्स शामिल हैं. फ्लाइंग स्क्वाड की सक्रियता से अवैध धंधेबाजों पर नकेल कसी गयी है.

विज्ञापन

West Bengal Election 2026 Seizures: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रण के बीच निर्वाचन आयोग (ECI) ने काली कमाई और प्रलोभन के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी स्ट्राइक की है. आयोग से मिली ताजा जानकारी के अनुसार, बंगाल और तमिलनाडु में कुल जब्ती का आंकड़ा 865 करोड़ रुपए को पार कर गया है. अकेले पश्चिम बंगाल में अब तक 427 करोड़ रुपए मूल्य की नकदी, शराब, ड्रग्स और कीमती धातुएं जब्त की जा चुकी हैं.

विज्ञापन

बंगाल का जब्ती मीटर : 31 लाख लीटर से ज्यादा शराब बरामद

चुनाव आयोग की प्रेस नोट के अनुसार, 26 फरवरी से 17 अप्रैल 2026 के बीच बंगाल में हुई कार्रवाई का ब्योरा चौंकाने वाला है.

  • शराब का दरिया : बंगाल में अब तक 31,94,621 लीटर शराब पकड़ी गयी है. इसकी कीमत करीब 81 करोड़ रुपए है.
  • ड्रग्स और कैश : पश्चिम बंगाल में 100 करोड़ रुपए के ड्रग्स और 21 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए हैं.
  • सोना-चांदी और तोहफे : चुनाव आयोग ने 54 करोड़ का सोना-चांदी और वोटरों को लुभाने के लिए रखे गये 172 करोड़ के फ्रीबीज (मुफ्त उपहार) भी जब्त किये हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2,700 से ज्यादा फ्लाइंग स्क्वायड मैदान में

बंगाल में शांतिपूर्ण और प्रलोभन मुक्त चुनाव सुनिश्चित करने के लिए आयोग ने सुरक्षा का अभूतपूर्व चक्र तैयार किया है. राज्य भर में 2,728 फ्लाइंग स्क्वायड टीमें (FSTs) तैनात की गयीं हैं, जो किसी भी शिकायत पर मात्र 100 मिनट के भीतर कार्रवाई करती हैं. सड़कों पर पैनी नजर रखने के लिए 3,142 स्टैटिक सर्विलांस टीमें (SSTs) सरप्राइज नाकेबंदी कर रही हैं. आयोग ने अधिकारियों को स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान आम नागरिकों को किसी भी तरह की परेशानी या उत्पीड़न का सामना न करना पड़े.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव में ‘तीसरी आंख’ का पहरा, संवेदनशील बूथों पर 3 और सामान्य पर लगेंगे 2 CCTV

तमिलनाडु को दी कड़ी टक्कर

जब्ती के मामले में पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के बीच ‘होड़’ जैसी स्थिति है. तमिलनाडु में 438 करोड़ रुपए की जब्ती हुई है. बंगाल 427 करोड़ के साथ तमिलनाडु के बेहद करीब है. दोनों राज्यों को मिलाकर अब तक 99 करोड़ कैश और 174 करोड़ के ड्रग्स पकड़े जा चुके हैं.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव से पहले लाखों का खेल, हावड़ा में डॉलर और लाखों की नकदी के साथ 2 अरेस्ट, कोलकाता में गोल्ड जब्त

आम नागरिक भी बन सकते हैं जासूस

निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों और नागरिकों से अपील की है कि वे आदर्श आचार संहिता (MCC) के उल्लंघन की रिपोर्ट C-Vigil ऐप के माध्यम से करें. शिकायतों के निपटारे के लिए जिला स्तर पर ग्रीवांस कमेटियां भी बनायी गयी हैं. आयोग का लक्ष्य हिंसा मुक्त, डराने-धमकाने से रहित और प्रलोभन मुक्त चुनाव संपन्न कराना है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026 में सुरक्षा का ‘बांस कवच’, चुनावकर्मियों को ‘नेताओं का पानी’ पीने की भी मनाही

खड़गपुर में 3 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने किया ‘ब्रह्मास्त्र’ का इस्तेमाल

बंगाल चुनाव 2026: पोस्टल बैलट का ‘खेल’? शुभेंदु अधिकारी बोले- हल्दिया में वोट मैनेज कर रहा पुलिसकर्मी

बंगाल चुनाव में AI वाली घिनौनी साजिश! भाजपा प्रत्याशी की आपत्तिजनक तस्वीरें बसों पर चिपकायी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola