बंगाल चुनाव से पहले टीएमसी की पूर्व सांसद नुसरत जहां को ईडी का समन, राशन घोटाला से जुड़ा है मामला

Updated:
विज्ञापन

Nusrat Jahan Ed Summons West Bengal News Today

Nusrat Jahan ED Summons: बंगाल चुनाव 2026 से पहले नुसरत जहां की मुश्किलें बढ़ीं. राशन वितरण घोटाला मामले में ईडी ने किया तलब. गेहूं तस्करी और वित्तीय लेन-देन के आरोपों की जांच शुरू. विदेश दौरे पर हैं अभिनेत्री. कोलकाता में पेश होंगी या दिल्ली में? पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

Nusrat Jahan ED Summons: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राशन वितरण घोटाला मामले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की पूर्व सांसद और बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री नुसरत जहां को तलब किया है. केंद्रीय एजेंसी ने उन्हें बंगाल में पहले चरण की वोटिंग से एक दिन पहले 22 अप्रैल को सॉल्टलेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स के इडी कार्यालय में पेश होने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

बांग्लादेश में गेहूं तस्करी से जुड़ा है मामला

ईडी की जांच में एक विशेष इनपुट के आधार पर जांच के दौरान नुसरत जहां का नाम सामने आया है. मामला उन आरोपों से जुड़ा है, जो कुछ वर्ष पहले बांग्लादेश में गेहूं तस्करी को लेकर उठे थे. उस समय नुसरत जहां बशीरहाट की सांसद थीं.

वित्तीय लेन-देन का पता लगा रही है एजेंसी

एजेंसी यह जांच कर रही है कि उस अवधि में किसी प्रकार का वित्तीय लेन-देन हुआ था या नहीं. हालांकि, उनकी पेशी को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है. चर्चा है कि नुसरत जहां ने विशेष अनुरोध कर दिल्ली स्थित ईडी कार्यालय में पेश होने की अनुमति मांगी है. वह कोलकाता की बजाय दिल्ली में जांच एजेंसी के समक्ष उपस्थित हो सकती हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Nusrat Jahan ED Summons: विदेश में छुट्टियां मना रहीं हैं नुसरत जहां

इसी बीच, यह भी जानकारी सामने आयी है कि नुसरत जहां इन दिनों विदेश में छुट्टियां मना रही हैं. सोशल मीडिया पर उनकी यात्रा की तस्वीरें साझा हो रही हैं. ऐसे में समन के बाद उनकी उपस्थिति को लेकर अनिश्चितता भी बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें

‘फेक न्यूज’ का युद्ध : आसनसोल में बेकाबू बस ने मचायी तबाही, TMC ने CISF पर मढ़ा दोष, सच निकला कुछ और

करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में ईडी ने सांसद नुसरत जहां से मांगे अतिरिक्त दस्तावेज

संदेशखाली पर बशीरहाट की सांसद नुसरत जहां ने तोड़ी चुप्पी, कहा : कानून से ऊपर कोई नहीं

भाजपा नेता ने नुसरत के खिलाफ 24 करोड़ का भ्रष्टाचार करने का लगाया आरोप, ईडी को सौंपे दस्तावेज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola