मंईयां सम्मान योजना : पूछताछ काउंटर के बाहर जानकारी लेने की होड़ में महिलाएं आपस में भीड़ गयीं, पुलिसकर्मियों ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया

Updated at : 30 Jan 2025 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
मंईयां सम्मान योजना : पूछताछ काउंटर के बाहर जानकारी लेने की होड़ में महिलाएं आपस में भीड़ गयीं, पुलिसकर्मियों ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया

जमशेदपुर प्रखंड व अंचल कार्यालय में सुबह सात बजे से ही लग रही भीड़, जमा आवेदन की स्थिति की जानकारी लेने के लिए कर रहीं घंटों इंतजार

विज्ञापन

Jamshedpur news.

जमशेदपुर प्रखंड व अंचल कार्यालय में मुख्यमंत्री मंईयां योजना को लेकर सुबह सात बजे से ही महिलाओं की भीड़ जुट रही है. वे अंचल कार्यालय में पूछताछ काउंटर के बाहर अपने आवेदन की स्थिति की जानकारी लेने के लिए घंटों इंतजार में बैठ रही हैं, बावजूद महिलाओं को संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है. दोपहर में पूछताछ काउंटर के बाहर सबसे पहले जानकारी लेने की होड़ में महिलाएं आपस में भीड़ गयीं. महिलाओं ने एक-दूसरे को गुत्थम-गुत्थी करने पर उतारू हो गयीं. हालांकि पहले ही प्रखंड व अंचल प्रशासन ने भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस बल को बुलाया था. इस वजह से पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को आपस में लड़ने से रोका व समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया. वहीं महिलाओं का कहना था कि वे मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का आवेदन जमा कर चुके हैं. पहले उन्हें बताया गया कि उनका आवेदन जमा हो गया है. वहीं अभी तक योजना का राशि उनके खाते में नहीं आयी. अब अंचल कार्यालय में आवेदन के संबंध में पता करने पर कर्मचारियों द्वारा बताया जाता है कि उनका आवेदन ऑनलाइन नहीं दिख रहा है. महिलाओं ने कहा कि आवेदन में किसी तरह की कोई त्रुटि नहीं है. आवेदन जमा भी हो गया है, बावजूद इसके अब ऑनलाइन आवेदन नहीं दिख रहा है. ऐसे में अब समझ में नहीं आ रहा है कि आवेदन दोबारा करें या आवेदन के ऑनलाइन आने का इंतजार करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola