Jamshedpur News : चापड़बाजी और गोलीकांड के पीछे अवैध नशे का कारोबार
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : भुइयांडीह छायानगर में मंगलवार को हुये चापड़बाजी और गोली मारने की घटना के पीछे क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार का मामला सामने आया है.
विज्ञापन
सन्नी की हालत गंभीर, नंदू की स्थिति में सुधार, तीन हिरासत में
Jamshedpur News :
भुइयांडीह छायानगर में मंगलवार को हुये चापड़बाजी और गोली मारने की घटना के पीछे क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार का मामला सामने आया है. पुलिस की जांच में यह बात सामने आयी है. सूत्रों के अनुसार भुइयांडीह छायानगर में शुरु भुइयां व उसके सहयोगियों के द्वारा अवैध नशे का कारोबार किया जाता है. पिछले कुछ माह से सन्नी पुष्टि, नंदू लोहार समेत अन्य भी यह धंधा कर रहे थे. इसके कारण दोनों पक्षों में विवाद भी हो चुका है. पुलिस इस मामले में तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. घटना के बाद से भुइयांडीह छायानगर में भय का माहौल है. इधर, टीएमएच में सन्नी पुष्टि की हालत गंभीर बनी हुई है. उसका आईसीयू में इलाज चल रहा है. हमलावरों ने सन्नी पुष्टि पर चापड़ से हमला करने के अलावा एक गोली भी मारी थी. गोली उसके कंधे में लगी थी. जबकि नंदू लोहार को हाथ में गोली लगी थी. नंदू लोहार की स्थिति में सुधार है. पुलिस के अनुसार हमलावरों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है. फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. मालूम हो कि मंगलवार की रात युवकों ने भुइयांडीह छायानगर में सन्नी पुष्टि और नंदू पटेल पर हमला किया गया था. दोनों का टीएमएच में इलाज चल रहा है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










