ePaper

कपाली : नशा छोड़ने के लिए बोला तो युवक ने लगायी फांसी

Updated at : 26 Aug 2024 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
कपाली : नशा छोड़ने के लिए बोला तो युवक ने लगायी फांसी

कपाली ओपी अंतर्गत मिल्लतनगर के रहने वाले मो. सरफराज (40) ने अपने ही घर के कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.

विज्ञापन

जमशेदपुर :

कपाली ओपी अंतर्गत मिल्लतनगर के रहने वाले मो. सरफराज (40) ने अपने ही घर के कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. घटना रविवार देर रात की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सरफराज को नशे की लत लग गयी थी. उसे बार-बार परिवार के लोग नशा छोड़ने के लिए कह रहे थे. उस पर दबाव बना रहे थे. रविवार की रात खाना खाने के बाद सोने के लिए वह अपने कमरे में चला गया. सुबह जब परिवार के लोग उसे जगाने के लिए गये तो देखा कि सरफराज कमरे में फंदे पर लटका हुआ है. परिवार के लोगों ने उसे नीचे उतारा. फिर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है, मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola