Jamshedpur News : विक्रम शर्मा हत्याकांड : आज शहर पहुंचेगी दून पुलिस, फरार आरोपियों के घर की करेगी कुर्की

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 17 May 2026 1:50 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में विक्रम शर्मा की हत्या के मामले में रविवार को दून पुलिस जमशेदपुर पहुंचेगी.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में विक्रम शर्मा की हत्या के मामले में रविवार को दून पुलिस जमशेदपुर पहुंचेगी. पुलिस उक्त मामले में बतौर शूटर रहे बागबेड़ा गाढ़ाबासा निवासी विशाल सिंह, जुगसलाई आरपी पटेल स्कूल रोड निवासी आशुतोष कुमार सिंह, बागबेड़ा बजरंगटेकरी रोड निवासी आकाश प्रसाद, उलीडीह टैंक रोड निवासी जितेंद्र कुमार साहू के घर की कुर्की करेगी. इसके अलावा लोहरदगा टंगराटोली निवासी अंकित कुमार वर्मा के खिलाफ भी कुर्की वारंट जारी है.

इस मामले में पुलिस ने तीन दिन पहले उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से साजिशकर्ता बागबेड़ा गाढ़ाबासा निवासी यशराज सिंह को गिरफ्तार किया था. इस मामले में फरार आरोपियों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने एक-एक लाख रुपये इनाम की घोषणा की है. शनिवार को देहरादून के डालनवाला थाना की पुलिस जमशेदपुर के लिए रवाना हो गयी है. देहरादून पुलिस के अनुसार कुर्की जब्ती के बावजूद सरेंडर नहीं करने पर आरोपियों पर इनाम की राशि बढ़ायी जायेगी.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola