Jamshedpur News : रमणीक बनेंगे दलमा की तहलटी में बसे तीन इलाके
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 17 May 2026 1:54 AM
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
मानगो से सटे दलमा पहाड़ की तलहटी में बसे तीन इलाकों को वन विभाग इको-फ्रेंडली तरीके से विकसित करेगा. यहां पार्क, तालाब, पाथ-वे और बच्चों के लिए चिल्ड्रेन पार्क जैसी सुविधाएं विकसित की जायेंगी.
विज्ञापन
डीएफओ संग विधायक सरयू राय ने किया दलमा का भ्रमण
पार्क, तालाब, पाथ-वे और बच्चों के लिए चिल्ड्रेन पार्क जैसी सुविधाएं विकसित की जायेंगी
Jamshedpur News :
मानगो से सटे दलमा पहाड़ की तलहटी में बसे तीन इलाकों को वन विभाग इको-फ्रेंडली तरीके से विकसित करेगा. यहां पार्क, तालाब, पाथ-वे और बच्चों के लिए चिल्ड्रेन पार्क जैसी सुविधाएं विकसित की जायेंगी. शनिवार को जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने डीएफओ सबा आलम अंसारी के साथ संबंधित क्षेत्रों का संयुक्त भ्रमण किया.विधायक ने बताया कि चंद्रावती नगर और गोपाल नगर के पीछे, कुमरूम बस्ती के पास तथा पारडीह के सामने स्थित वनभूमि को सुंदर और आकर्षक रूप दिया जायेगा. इन स्थलों को पर्यटन, पिकनिक, मॉर्निंग वॉक और खेलकूद के लिहाज से विकसित करने की योजना है, ताकि यह युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपयोगी बन सके.उन्होंने बताया कि चंद्रावती नगर से कुमरूम बस्ती तक कई प्राकृतिक और सुरम्य स्थल पहले से मौजूद हैं, जहां कुछ पुरानी संरचनाएं भी हैं. वन विभाग इन स्थलों का संरक्षण करते हुए वहां इको-फ्रेंडली विकास करेगा.भ्रमण के दौरान पारडीह स्थित इंदिरा कॉलोनी के सामने वर्षों पुरानी जल संरचना का भी निरीक्षण किया गया. वर्तमान में यह संरचना जर्जर स्थिति में है और गाद से भर चुकी है. विधायक के अनुसार, यहां पहाड़ से सालोंभर पानी बहता रहता है, जिसका उपयोग स्थानीय लोग पेयजल और घरेलू कार्यों में करते हैं. प्रस्ताव है कि गाद हटाकर इसे फिर से तालाब का स्वरूप दिया जाये.सरयू राय ने बताया कि डीएफओ ने प्रस्तावों को वन नियमों के अनुरूप और उपयोगी बताते हुए सकारात्मक सहमति दी है. साथ ही वन महोत्सव के दौरान लोगों से पहाड़ों पर उपयोगी पौधे लगाने की अपील की जायेगी. ट्रैकिंग के शौकीन युवाओं के लिए भी विशेष स्थान चिन्हित करने की योजना पर विचार किया जा रहा है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










