Jamshedpur News : बिष्टुपुर के नेपाल होटल में लगी आग, सिलेंडर ब्लास्ट से अफरा-तफरी

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 17 May 2026 1:56 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के डायग्नल रोड के पास स्थित झोपड़ीनुमा नेपाल होटल में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी.

विज्ञापन

शुक्रवार की शाम पांच बजे बंद कर दिया गया था होटल

Jamshedpur News :

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के डायग्नल रोड के पास स्थित झोपड़ीनुमा नेपाल होटल में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. आग की चपेट में आने से होटल में रखा एक गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया, जबकि दूसरा सिलेंडर सुरक्षित बचा लिया गया. घटना शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे की है. घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम और बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंची तथा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब पांच बजे होटल बंद कर दिया गया था. शनिवार तड़के करीब तीन बजे होटल से धुआं निकलता देख आसपास के गैराज में सो रहे मजदूरों ने इसकी जानकारी धर्मेंद्र प्रसाद को दी. इसके बाद उन्होंने बिष्टुपुर पुलिस और दमकल केंद्र को सूचना दी तथा खुद भी मौके पर पहुंचे. बचाव कार्य के दौरान उनके हाथ में चोट लग गयी.

झोपड़ीनुमा होटल होने के कारण आग तेजी से फैल गयी और होटल का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया. इसी दौरान होटल में रखा एक गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गयी. हालांकि दमकलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दूसरे सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकालकर ठंडा किया. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया. एहतियातन दमकलकर्मियों ने आसपास के झोपड़ीनुमा गैराज और दुकानों की भी जांच की.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola