Jamshedpur News : बिरसानगर : काम के दौरान गिरने से राजमिस्त्री की मौत

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 17 May 2026 1:54 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

बिरसानगर जोन नंबर-5 में शनिवार को एक घर के निर्माण के दौरान करीब चार फीट की ऊंचाई से गिरने से धालभूमगढ़ सविला निवासी गौड़ हेंब्रम (37 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

Jamshedpur News : बिरसानगर जोन नंबर-5 में शनिवार को एक घर के निर्माण के दौरान करीब चार फीट की ऊंचाई से गिरने से धालभूमगढ़ सविला निवासी गौड़ हेंब्रम (37 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये. आनन-फानन में लोगों ने उन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर गौड़ हेंब्रम के परिजन टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचे. परिजनों ने मकान मालिक से मुआवजा की मांग की. सूचना मिलने पर बिरसानगर थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस शव को टाटा मोटर्स अस्पताल से शीतगृह में रखवा दिया. पुलिस के अनुसार बिरसानगर जोन नंबर-5 में गृह निर्माण का काम चल रहा था. इसी दौरान करीब चार फीट की उंचाई पर काम करने के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से राजमिस्त्री गौड़ हेंब्रम जमीन पर गिर गया. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola