Jamshedpur News : ओडिशा में सस्मिता दास हत्याकांड में सुपारी किलर कैमूर से गिरफ्तार

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 17 May 2026 1:58 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

ओडिशा के जगतसिंहपुर में प्रेमिका की चापड़ से हत्या के मामले में पुलिस ने सुपारी किलर बिहार के कैमूर जिला अंतर्गत खाडिहा निवासी लल्लू यादव को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

खखड़ीपाड़ा निवासी सूर्यकांत ने प्रेमिका की हत्या के लिये लल्लू को दी थी दो लाख की सुपारी, 20 हजार रुपये दिया था एडवांस

23 अप्रैल को जगतसिंहपुर पुलिस ने परसुडीह थाना की पुलिस के सहयोग से सूर्यकांत को किया था गिरफ्तार

Jamshedpur News :

ओडिशा के जगतसिंहपुर में प्रेमिका की चापड़ से हत्या के मामले में पुलिस ने सुपारी किलर बिहार के कैमूर जिला अंतर्गत खाडिहा निवासी लल्लू यादव को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने लल्लू यादव की निशानदेही पर कार, दो मोबाइल फोन के अलावा पैन कार्ड और एटीएम कार्ड बरामद किया है. जगतसिंहपुर एसपी अंकित कुमार वर्मा ने बताया कि इस मामले में पूर्व में मृतका सस्मिता दास के प्रेमी परसुडीह खखड़ीपाड़ा निवासी सूर्यकांत स्वाई को गत 23 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था. उसके पास से हत्या में प्रयुक्त चापड़ और मोबाइल बरामद किया गया था. उन्होंने बताया कि सस्मिता दास की हत्या के लिए सूर्यकांत ने लल्लू यादव को दो लाख रुपये की सुपारी दी थी.

बतौर एडवांस 20 हजार रुपये दिया था. दोनों गत 13 अप्रैल को जगतसिंहपुर पहुंचे थे और एक लॉज में ठहरे थे. दो दिनों तक लॉज में ठहरने के बाद वापस लौट गये थे. पुन: दोनों 19 अप्रैल को वापस स्कूटी से जगतसिंहपुर गये थे. 19 अप्रैल को सस्मिता की सगाई होने के बाद साजिश के तहत सूर्यकांत ने उसे फोन कर खेत में सुनसान स्थल पर बुलाया और फिर लल्लू यादव ने चापड़ से उसकी हत्या कर दी थी.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola