Jamshedpur News : कमर में अवैध पिस्तौल खोंस मुखिया पति को धमका रहा टायर कारोबारी साथी समेत गिरफ्तार

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 16 Oct 2025 1:14 AM

विज्ञापन

Jamshedpur News : एमजीएम थाना अंतर्गत त्रिवेणी चौक के पास बुधवार की शाम कार से पहुंचा टायर कारोबारी कमर में अवैध नाइन एमएम पिस्तौल खोंस पलासबनी की मुखिया के पति सुफल सिंह व उसके साथी को धमकाने लगा.

विज्ञापन

भीड़ जुटने पर लोगों ने हथियार छीन पुलिस को सौंपा

हजारीबाग के चौपारण का रहने वाला है टायर कारोबारी राजा

Jamshedpur News :

एमजीएम थाना अंतर्गत त्रिवेणी चौक के पास बुधवार की शाम कार से पहुंचा टायर कारोबारी कमर में अवैध नाइन एमएम पिस्तौल खोंस पलासबनी की मुखिया के पति सुफल सिंह व उसके साथी को धमकाने लगा. यह देख मौके पर भीड़ जमा हो गयी, फिर क्या था लोगों ने टायर कारोबारी राजा कुमार से पिस्तौल छीन लिया और उसे घेर लिया. सूचना मिलने पर एमजीएम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने राजा कुमार और उसके साथी मानगो आनंद बिहार निवासी राहुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया. पिस्तौल में चार गोली लोड थी. घटना शाम करीब पांच बजे की है. पुलिस ने राजा कुमार की कार भी जब्त कर थाना ले गयी. दोनों के पकड़े जाने के बाद सुफल सिंह समेत उनके समर्थक एमजीएम थाना पहुंचे. इस संबंध में सुफल सिंह ने एमजीएम थाना में राजा कुमार और राहुल सिंह के खिलाफ पिस्तौल का भय दिखाकर धमकाने का केस दर्ज कराया है. गिरफ्तार राजा कुमार मूल रूप से हजारीबाग के चौपारण का रहने वाला है. वह मानगो आनंद बिहार में रहकर मानगो क्षेत्र में टायर का कारोबार करता है. पुलिस गिरफ्तार राजा कुमार और राहुल सिंह से बरामद पिस्तौल व गोली के संबंध में पूछताछ कर रही है.

सुफल सिंह ने बताया कि वह पेट्रोल पंप में अपनी कार में पेट्रोल डलवा कर लौट रहे थे. कार में मेरे साथ दो साथी भी थे. इस दौरान जाम लग गयी. मेरी कार के ठीक पीछे कार (जेएच01डीवाई 0643) में सवार दो युवक लगातार हॉर्न बजा रहे थे. हमने उन्हें जाम होने की बात भी कही. लेकिन वे नहीं माने, कार से निकलकर धमकाने लगे. एक युवक कमर में पिस्तौल खोंसे था. हो-हंगामा देख लोग जुटने लगे. इसके बाद दोनों युवकों को लोगों ने पकड़ लिया. पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया गया है. हथियार और गोली के संबंध में दोनों से पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola