ePaper

साकची : आभूषण कारोबारी के बैंक खाता से 58 लाख की धोखाधड़ी करने में अकाउंटेंट समेत दो गिरफ्तार

Updated at : 23 Dec 2024 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
साकची : आभूषण कारोबारी के बैंक खाता से 58 लाख की धोखाधड़ी करने में अकाउंटेंट समेत दो गिरफ्तार

साकची : आभूषण कारोबारी के बैंक खाता से 58 लाख की धोखाधड़ी करने में अकाउंटेंट समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन

कारोबारी के बैंक चेक की चोरी करने के बाद दोस्तों साथ मिल कर दिया घटना को अंजाम

फोटो- 23 साकची

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर :

साकची थानांतर्गत न्यू श्री दुर्गा ज्वेलरी के मालिक भरत चंद्र नंदी के बैंक खाते से 58.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में साकची पुलिस ने उनके ही अकाउंटेंट केशव कुमार सिंह और उसके साथी कुलवंत सिंह उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार किया. साकची पुलिस ने कुलवंत के घर से 1.10 लाख रुपये नकद, तीन मोबाइल बरामद किया है. पूछताछ करने के बाद सोमवार को दोनों अपराधियों को पुलिस जेल भेज दिया. अकाउंटेंट केशव कुमार सिंह भरत चंद्र के दुकान में करीब दस वर्षों से काम करता था. आमदनी और बैंक से संबंधित सभी प्रकार का हिसाब किताब रखने का काम केशव कुमार का ही था.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 27 नवंबर को भरत चंद्र को उनके साकची स्थित बैंक ऑफ इंडिया के बैंक खाते से 58.50 लाख रुपये के ट्रांसफर की सूचना मिली. छानबीन में पता चला कि भुवनेश्वर के एक मेसर्स विसर इंटरप्राइजेज के बैंक खाता में रुपये का ट्रांसफर किया गया है.

सूचना मिलने के बाद उन्होंने फौरन इसकी जानकारी साकची थाना को दी. उसके बाद केस दर्ज कराया. छानबीन के दौरान जानकारी मिली कि अकाउंटेंट केशव ने भरत चंद्र के बैंक खाता का चेक बुक चोरी किया. उसके बाद अपने साथी कुलवंत को दे दिया था. कुलवंत ने इस काम के लिए अपने दोस्त धर्मवीर से संपर्क किया. उसके बाद तीनों ने मिल कर रुपये की निकासी का प्लान बनाये. धर्मवीर कई अवैध पैसे का लेन देन करने का काम करता है. इस कारण से उसके पास कई अलग अलग बैंक के खाता है. 21 नवंबर को केशव ने चेक जमा कर 22 नवंबर को 58.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए. धर्मवीर ने इस अवैध लेनदेन के लिए 5 प्रतिशत कमीशन भी लिया.रुपये ट्रांसफर होने के बाद उसने 20-20 हजार रुपये कर पांच बार एटीएम से निकाले. छानबीन के दौरान पुलिस ने सबसे पहले केशव को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन शुरू की. इसके बाद वह पुलिस के सवालों में फंस गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola