Jamshedpur News : ''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान के तहत किया पौधरोपण

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 05 Jun 2026 8:44 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा गोलमुरी मंडल द्वारा केबुल टाउन स्थित इस्कॉन मंदिर परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण किया गया.

विज्ञापन

एक पेड़ मां के नाम अभियान से पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी नयी दिशा : दिनेश कुमार

Jamshedpur News :

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा गोलमुरी मंडल द्वारा केबुल टाउन स्थित इस्कॉन मंदिर परिसर में ”एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया गया. मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संकल्प लिया.

मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू यह अभियान केवल पौधरोपण नहीं, बल्कि मातृशक्ति के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है. इस अवसर पर मिथिलेश सिंह यादव, खेमलाल चौधरी, राजेश अग्रवाल, मंजीत सिंह गिल, अशोक सामंता, समरेश कुमार, रंजीत गुप्ता सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola