Jamshedpur News : उपायुक्त ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिये समयबद्ध निष्पादन के निर्देश

Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : उपायुक्त ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिये समयबद्ध निष्पादन के निर्देश

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित साप्ताहिक ‘जन शिकायत निवारण दिवस’ के दौरान शुक्रवार को उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को एक-एक कर सुना.

विज्ञापन

राशन कार्ड, म्यूटेशन, अतिक्रमण और बुजुर्ग माता-पिता से अमानवीय व्यवहार जैसे मामलों पर उपायुक्त ने दिखायी संवेदनशीलता

Jamshedpur News :

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित साप्ताहिक ”जन शिकायत निवारण दिवस” के दौरान शुक्रवार को उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को एक-एक कर सुना. इस दौरान बुनियादी सुविधाओं से लेकर गंभीर सामाजिक और प्रशासनिक मुद्दों से जुड़े कई आवेदन उपायुक्त के समक्ष आये. उपायुक्त ने मौके पर ही संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को सभी प्राप्त आवेदनों की जांच करने और नियमानुसार त्वरित व समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

डायलिसिस यूनिट में दुर्व्यवहार और बुजुर्गों की प्रताड़ना पर उपायुक्त गंभीर

जन शिकायत निवारण दिवस में इस बार कई संवेदनशील मामले सामने आये. एक ओर जहां डायलिसिस यूनिट में मरीजों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत पर उपायुक्त ने नाराजगी जतायी, वहीं दूसरी ओर बेटा-बहू द्वारा वृद्ध माता-पिता के साथ किये जा रहे अमानवीय व्यवहार के मामले पर भी अधिकारियों को तुरंत हस्तक्षेप करने को कहा. इसके अलावा शिक्षा के अधिकार के तहत निजी विद्यालयों में बच्चों के नामांकन, पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत ऋण स्वीकृति और मृत्यु प्रमाणपत्र निर्गत करने में हो रही देरी जैसे मामलों पर भी उपायुक्त ने त्वरित संज्ञान लिया. इस दौरान राशन कार्ड, म्यूटेशन, अतिक्रमण समेत कई अन्य शिकायत लेकर लोग पहुंचे थे.

संवेदनशीलता के साथ करें शिकायतों का निष्पादन : उपायुक्त

उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का बिना किसी देरी के सीधा समाधान सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी संवेदनशीलता के साथ जनता की शिकायतों का निष्पादन करें. ग्रामीण और जरूरतमंदों को अपने काम के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, यह सुनिश्चित करना हर विभाग की जिम्मेदारी है.

विज्ञापन
राजेश कुमार

लेखक के बारे में

By राजेश कुमार

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola