Jamshedpur News : पारदर्शिता, जागरुकता व सहभागिता हैं लोकतंत्र के तीन आधार स्तंभ : डॉ प्रभात पाणी

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 13 Oct 2025 1:08 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : बिष्टुपुर स्थित मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल ऑडिटोरियम में रविवार को आरटीआई कार्यकर्ता संघ और झारखंड मानवाधिकार संघ की ओर से सूचना अधिकार अधिनियम दिवस पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया.

विज्ञापन

“सूचना का अधिकार और पारदर्शिता लोकतंत्र की नींव है” पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

Jamshedpur News :

बिष्टुपुर स्थित मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल ऑडिटोरियम में रविवार को आरटीआई कार्यकर्ता संघ और झारखंड मानवाधिकार संघ की ओर से सूचना अधिकार अधिनियम दिवस पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ प्रभात पाणी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया. इस दौरान आरटीआई के केंद्रीय कोषाध्यक्ष स्व. अनूप कुमार बेहरा को श्रद्धांजलि दी गयी. मुख्य अतिथि डॉ प्रभात पाणी ने कहा कि पारदर्शिता, जागरुकता और सहभागिता लोकतंत्र के तीन आधार स्तंभ हैं, जो शासन को जवाबदेही और ईमानदारी की ओर अग्रसर करते हैं. सूचना अधिकार अधिनियम जनता को सरकारी कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का सशक्त माध्यम है.

विशिष्ट अतिथि हवा सिंह तनवार ने कहा कि मानवाधिकार व्यक्ति के जीवन, स्वतंत्रता और सम्मान से जुड़ा है तथा सूचना का अधिकार उसकी रक्षा का प्रभावी साधन है. आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केंद्रीय अध्यक्ष दिल बहादुर ने सरकार द्वारा सूचना आयोगों को शिथिल करने पर चिंता जतायी और नागरिकों से आरटीआई के व्यापक उपयोग का आग्रह किया. कार्यक्रम का संचालन संत बहादुर व संजू कुमारी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन मुस्ताक अहमद ने दिया. कार्यक्रम में आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केंद्रीय महासचिव कृतिवास मंडल और मानवाधिकार संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार किनू, सदन कुमार ठाकुर, दिनेश कुमार कर्मकार, श्रषिनंदू केसरी, सुलोचना देवी, मोमिता मुखी, बबिता मुखी, विजय सिंह मुंडा, चंद्रशेखर रजक, सुसेन गोप आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola