सोनारी : खड़े ट्रक में ट्रेलर ने मारी टक्कर, चालक फंसा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Jun 2024 8:16 PM
सोनारी: सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरायी ट्रेलर, चालक फंसा
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर : तीन घंटे की मशक्कत के बाद केबिन काटकर चालक को निकाला गया पुलिस ने दोनों वाहन को किया जब्त, दोनों के चालक पर प्राथमिकी दर्ज. जमशेदपुर सोनारी मरीन ड्राइव में नया पुल के पास गुरुवार की रात सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार ट्रेलर ने धक्का मार दिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया. सूचना मिलने पर सोनारी थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने गैस कटर से केबिन को कटवा कर करीब तीन घंटे बाद चालक को बाहर निकाला तथा चालक को टीएमएच में भर्ती कराया गया. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. इस मामले में सोनारी थाना में ट्रक और ट्रेलर के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. हादसा रात करीब पौने बारह बजे की है. ट्रेलर पर स्टील का रोल लोड था. जिसके कारण उसे हटाना काफी मुश्किल हो रहा था. हादसा के बाद टाटा स्टील की फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










