सावधान! टाटा ग्रुप में नौकरी के लिए प्रसारित हो रही फर्जी सूचना, आवेदक से मांगे जा रहे 2650 रुपये

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

टाटा ग्रुप की विभिन्न कंपनियों में अलग-अलग पदों पर नियुक्ति के नाम पर फर्जी सूचना प्रसारित करने का मामला सामने आया है. इसको लेकर टाटा ग्रुप तक शिकायत पहुंच गयी है.

विज्ञापन

रांची : टाटा ग्रुप के विभिन्न कंपनियों में नौकरी के नाम पर फर्जी सूचना प्रसारित हो रही है, जिसके लिए आवेदकों से 2650 रुपये रुपये मांगे जा रहे हैं. इस मामले की शिकायत जब टाटा ग्रुप के पास पहुंची तो उन्होंने इसे फर्जी करार दिया है. टाटा ग्रुप्स ग्रोथ स्ट्रेटेजिस के नाम से लेटर हेड में यह सूचना प्रकाशित कर विभिन्न सोशल प्लेटफॉर्म पर, पर्सनल वाट्सएप ग्रुप में प्रसारित किये जा रहे हैं.

स्थानीय स्तर पर टाटा स्टील के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन से इसकी जानकारी लेने पर इसे फेक (फर्जी) बताया गया है. जारी फर्जी सूचना में लिखा गया है कि टाटा ग्रुप की देश भर के 30 कंपनी के 126 प्लांट के 1600 ब्रांच और 4000 सेंटर में हेल्पर से लेकर इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपर से लेकर सुपरवाइजर व ऑफिसर ग्रेड के पदों पर चयन किया जायेगा.

किसी भी पद आवेदन के लिए 2650 रुपये आवेदन शुल्क की मांग की गयी. वहीं, वेतनमान के तौर पर प्रतिमाह 18,500 से 96,500 रुपये देने की बात लिखी गयी है. आवेदन के लिए टाटा ग्रुप्स ह्यूमन रिसोर्स कॉरपोरेट ऑफिस एड्रेस, बांबे हाउस 24, होमी मोदी स्ट्रीट, मुंबई महाराष्ट्र का पता लिखा गया है.

टाटा ग्रुप के लगभग सभी कंपनी का नाम :

नियुक्ति सूचना में टाटा ग्रुप की लगभग सभी कंपनी का नाम दिया गया है. इसमें टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टीसीएस, टाटा पावर, एफएमसीजी, केमिकल, वोल्टास, इंडियन होटल कंपनी, टाटा कैपिटल, टाइटन, तनिष्क, ताजएयर, विस्तारा जैसी सभी बड़ी कंपनियों का नाम शामिल हैं.

टाटा ग्रुप किसी नौकरी के लिए शुल्क की मांग नहीं करता है

टाटा ग्रुप हो या उसकी कोई भी कंपनी, कोई भी नियुक्ति की सूचना उसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी की जाती है. साथ ही ग्रुप की कोई भी कंपनी किसी भी आवेदन के लिए कोई शुल्क की मांग नहीं करती है. इसलिए आवेदक को इस बात से ही सतर्क हो जाना चाहिए कि यह नियुक्ति की सूचना फर्जी है.

Posted By: Sameer Oraon

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola