Jamshedpur News : टाटा स्टील ने पेश की देश की पहली मोबाइल बोर पाइल केज मशीन

Updated at : 15 Oct 2025 1:07 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : टाटा स्टील ने पेश की देश की पहली मोबाइल बोर पाइल केज मशीन

Jamshedpur News : टाटा स्टील ने असम में दो महत्वपूर्ण उपलब्धियों के साथ भारत के निर्माण क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ा है.

विज्ञापन

गुवाहाटी में पूर्णतः स्वचालित कंस्ट्रक्शन सर्विस सेंटर का उद्घाटन

Jamshedpur News :

टाटा स्टील ने असम में दो महत्वपूर्ण उपलब्धियों के साथ भारत के निर्माण क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ा है. कंपनी ने देश की पहली मोबाइल बोर पाइल केज मशीन लॉन्च की है और साथ ही गुवाहाटी में एक पूर्णतः स्वचालित कंस्ट्रक्शन सर्विस सेंटर का उद्घाटन किया है. ये दोनों पहलें भारत के तेजी से विकसित हो रहे बुनियादी ढांचे में नवाचार, दक्षता और सततता को बढ़ावा देने की दिशा में टाटा स्टील की प्रतिबद्धता को दर्शाती है.मोबाइल बोर पाइल केज मशीन का शुभारंभ असम में टाटा सेमिकंडक्टर असेंबली और टेस्ट प्लांट साइट पर किया गया. इसे टीजेके इंडिया, जो रिइनफोर्समेंट ऑटोमेशन में वैश्विक अग्रणी कंपनी है, के सहयोग से विकसित किया गया है. यह भारत की पहली मोबाइल मशीन बड़े पैमाने के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए साइट पर ही रिइनफोर्समेंट निर्माण को संभव बनायेगी. इसका उद्देश्य उत्पादकता बढ़ाना, लागत व श्रम कम करना और कठिन भूभाग वाले क्षेत्रों में सटीक व कस्टमाइज्ड समाधान उपलब्ध कराना है.इस मौके पर टाटा स्टील ने गुवाहाटी में अपने पहले पूर्णतः स्वचालित कंस्ट्रक्शन सर्विस सेंटर का भी उद्घाटन किया. इसे एसएम कॉरपोरेशन लिमिटेड के सहयोग से स्थापित किया गया है. यह अत्याधुनिक सुविधा प्रति माह 2,000 टन उत्पादन क्षमता रखती है और टिस्कॉन रेडिबिल्ड के तहत प्री-इंजीनियर्ड कट एंड बेंड टाटा टिस्कॉन टीएमटी रिबार्स व कप्लर थ्रेडिंग जैसी सेवाएं प्रदान करेगी. भविष्य में यहां वेल्डेड वायर मेष जैसी नई सेवाएं भी शुरू की जाएंगी, जिससे यह एक वन-स्टॉप कंस्ट्रक्शन सर्विस हब बन सके.टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (लॉन्ग प्रोडक्ट्स) आशीष अनुपम ने कहा कि असम में मोबाइल बोर पाइल केज मशीन का लॉन्च उत्तर-पूर्व भारत में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा कि “गुवाहाटी सर्विस सेंटर और इस नयी तकनीक से क्षेत्र में निर्माण समाधान को नई दिशा मिलेगी.”उद्घाटन अवसर पर टाटा स्टील ने एइसी (आर्किटेक्चर, इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन) समुदाय के लिए ‘कन्वर्स टू कंस्ट्रक्ट’ कार्यक्रम का भी आयोजन किया. इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, हाउसिंग और इंडस्ट्रियल सेक्टर से जुड़े 100 से अधिक ग्राहक और सलाहकार शामिल हुए. कार्यक्रम में सीएसआईआर – सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (भारत सरकार) के प्रोजेक्ट लीडर डॉ. सतीश पांडेय ने भी सड़क निर्माण की नवीन तकनीकों पर अपनी प्रस्तुति दी.दिसंबर 2024 में टाटा स्टील ने जयपुर में इसी तरह का पूर्णतः स्वचालित सर्विस सेंटर शुरू किया था. गुवाहाटी का यह सेंटर कंपनी के भारतभर में फैले 31 डिजिटल रूप से जुड़े रिइनफोर्समेंट सॉल्यूशन सर्विस सेंटरों की श्रृंखला में नवीनतम है, जो मिलकर उपयोग के लिए तैयार निर्माण समाधानों में सालाना 33 फीसदी वृद्धि को गति दे रहे हैं. ये सेंटर कट-एंड-बेंड, इंजीनियर्ड मेष, रिबार थ्रेडिंग और बोर पाइल केज जैसी अत्याधुनिक सेवाओं के जरिये देश की निर्माण प्रक्रिया में तकनीकी परिवर्तन ला रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola