Jamshedpur News : टाटा स्टील और टाटा मोटर्स ने पुराने वाहनों के जिम्मेदारीपूर्ण निपटान के लिए मिलाया हाथ
Updated at : 06 Sep 2025 12:43 AM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : टाटा स्टील जमशेदपुर ने एक नई पहल शुरू की है, जिसके तहत व्यावसायिक और यात्री दोनों तरह के पुराने (एंड-ऑफ़-लाइफ़) वाहनों का पर्यावरण अनुकूल तरीके से निपटान किया जायेगा.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
टाटा स्टील जमशेदपुर ने एक नई पहल शुरू की है, जिसके तहत व्यावसायिक और यात्री दोनों तरह के पुराने (एंड-ऑफ़-लाइफ़) वाहनों का पर्यावरण अनुकूल तरीके से निपटान किया जायेगा. यह कार्य टाटा मोटर्स की पंजीकृत स्क्रैपिंग सुविधा री-वाइ-आरइ (रीसाइकिल विथ रिस्पेक्ट) के माध्यम से किया जायेगा. सर्कुलरिटी के सिद्धांतों को बढ़ावा देने वाले इस पहल की शुरुआत इंडस्ट्रियल बाय प्रोडक्ट मैनेजमेंट डिवीजन के एक्जीक्यूटिव इंचार्ज दीपंकर दासगुप्ता ने की. इस अवसर पर टाटा स्टील से चीफ कॉरपोरेट सर्विसेज प्रणय सिन्हा, चीफ एनवायरनमेंट मैनेजमेंट अमित रंजन चक्रवर्ती, चीफ इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस अनुराग सक्सेना और चीफ सिक्योरिटी एवं ब्रांड प्रोटेक्शन अरविंद कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे. टाटा स्टील और टाटा मोटर्स की री-वाइ-री टीम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी टाटा स्टील जमशेदपुर वर्क्स में उपस्थित थे. री-वाइ-री एक ऐसा व्यावसायिक मॉडल है, जिसे पुराने और अनुपयोगी वाहनों के पर्यावरण अनुकूल निपटान के लिए बनाया गया है. यह पहल घर तक जाकर एंड-ऑफ़-लाइफ़ वाहनों का प्रभाव आकलन मुफ्त में करती है, उचित मूल्य निर्धारण, पिकअप, तथा कॉरपोरेट्स और अन्य संबंधित पक्षों से आवश्यक दस्तावेज़ी प्रक्रिया पूरी करती है. वर्तमान में री-वाइ-री के भारतभर में 11 केंद्र हैं, जिनकी कुल क्षमता 2 लाख वाहनों को रीसाइकिल करने की है. झारखंड में यह सेवा पहली बार शुरू की जा रही है और आने वाले समय में इसे अन्य स्थानों तक भी विस्तार दिया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




