टाटा कमिंस में तीन दिन नहीं होगा कामकाज, 28 को ब्लॉक क्लोजर, 29 को फ्लेक्सी ऑफ
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :27 Jun 2024 10:03 PM (IST)
विज्ञापन

टाटा कमिंस प्लांट में तीन दिन कामकाज नहीं होगा. 28 जून को एक दिन का ब्लॉक क्लोजर, 29 जून को कंपनी आंशिक रूप से चालू रहेगी. 30 को रविवार होने से कर्मचारियों का साप्ताहिक अवकाश होने से कामकाज नहीं होगा.
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
टाटा कमिंस जमशेदपुर प्लांट में तीन दिन कामकाज नहीं होगा. कंपनी प्रबंधन ने शुक्रवार 28 जून को एक दिन का ब्लॉक क्लोजर लिया है. शनिवार 29 जून को कंपनी आंशिक रूप से चालू रहेगी. कंपनी ने एक दिन का फ्लेक्सी ऑफ लिया है. 30 जून रविवार होने से कर्मचारियों का साप्ताहिक अवकाश होने से कामकाज नहीं होगा. ऐसे में कंपनी एक जुलाई सोमवार को खुलेगी. इस संबंध में गुरुवार को प्लांट हेड रामफल नेहरा के आदेश से सर्कुलर जारी किया गया है. सर्कुलर के तहत कंपनी ने वर्तमान व्यावसायिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए उक्त निर्णय लिया है. कंपनी प्रबंधन की ओर से सभी डिपार्टमेंट हेड को ऐसे कर्मचारियों की सूची तैयार करने को कहा गया है कि जिन्हें क्लोजर के दिनों में काम करना है. ये कर्मचारी ड्यूटी पर रिपोर्ट करेंगे. इस संबंध में शुक्रवार को प्रबंधन की ओर से सर्कुलर जारी करने की संभावना है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




