Jamshedpur News : सुंदरनगर : बीच सड़क पर ट्रक खराब होने से लगा जाम, दो घंटे फंसे रहे राहगीर
Updated at : 13 Oct 2025 1:09 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : सुंदरनगर थानांतर्गत रेलवे फाटक के पास एक ट्रक के खराब होने के कारण सुंदरनगर-परसुडीह रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी.
विज्ञापन
क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क किनारे करवाया, जिसके बाद आवागमन हुआ सामान्य
Jamshedpur News :
सुंदरनगर थानांतर्गत रेलवे फाटक के पास एक ट्रक के खराब होने के कारण सुंदरनगर-परसुडीह रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जाम के कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. सूचना मिलने के बाद सुंदरनगर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क किनारे करवाया. जिसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ. घटना रविवार की सुबह करीब पांच बजे से सात बजे के बीच की है. मिली जानकारी के अनुसार परसुडीह से सुंदरनगर की ओर एक मालवाहक ट्रक जा रहा था. रेलवे फाटक पार करने के बाद ट्रक का गुल्ला टूट गया. जिसके कारण ट्रक बीच सड़क पर बंद हो गया. सुबह होने के बाद जब वाहनों का आवागमन ज्यादा हुआ, तो जाम की स्थिति बन गयी.फाटक बंद होने पर स्थिति और बिगड़ी
ट्रेन के आने पर दो-तीन बार फाटक भी बंद किया गया. जिस कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. फाटक खुलते ही स्थिति और बिगड़ गयी. जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




